पूर्व सांसद को बड़ा झटका : अपहरण-रंगदारी मामले में दोषी करार, धनंजय सिंह को सुनाई जाएगी सजा

अपहरण-रंगदारी मामले में दोषी करार, धनंजय सिंह को सुनाई जाएगी सजा
UPT | धनंजय सिंह को सुनाई जाएगी सजा

Mar 05, 2024 18:14

जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह को अपहरण और रंगदारी मामले में दोषी करार दिया गया है।

Mar 05, 2024 18:14

Short Highlights
  • धनंजय सिंह की बढ़ी मुश्किलें
  • अपहरण और रंगदारी मामले में दोषी करार
  • अपर सत्र न्यायालय ने सुनाया फैसला
Jaunpur News : जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह को बड़ा झटका लगा है। मंगलवार को जौनपुर के अपर सत्र न्यायालय में अपहरण और रंगदारी मामले में धनंजय सिंह को दोषी करार दिया गया है। इस पर सजा का एलान बुधवार को किया जाएगा। मामले में धनंजय सिंह के करीबी सहयोगी संतोष विक्रम को भी दोषी माना गया है।

2020 में दर्ज करवाई गई थी FIR
नमामि गंगे प्रोजेक्ट के मैनेजर अभिनव सिंघल ने 10 मई 2020 को लाइन बाजार थाने में धनंजय सिंह और उनके साथी संतोष विक्रम पर अपहरण, रंगदारी व अन्य धाराओं में FIR दर्ज करवाया था। एफआईआर के मुताबिक संतोष विक्रम ने अपने दो साथियों के साथ अभिनव सिंघल का अपहरण कर लिया था और धनंजय सिंह के आवास पर ले गए थे। आरोप है कि धनंजय सिंह ने पिस्टल की नोक पर अभिनव सिंघल को कम गुणवत्ता वाली सामग्री की आपूर्ति करने के लिए दबाव बनाया और मना करने पर धमकी देते हुए रंगदारी मांगी।
 
अपर सत्र न्यायालय ने सुनाया फैसला
इस मामले में धनंजय सिंह और उनके साथ पर एफआईआर दर्ज की गई थी। उनकी गिरफ्तारी भी हुई, लेकिन फिर जमानत पर छूट गए। जौनपुर के अपर सत्र न्यायाधीश शरद त्रिपाठी ने इस मामले में धनंजय सिंह पर दोषी करार दिया है। अदालत बुधवार को सजा पर सुनवाई करने का फैसला किया है। धनंजय सिंह जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव भी रह चुके हैं।

27 साल में विधायक बने थे धनंजय
धनंजय सिंह 2002 के विधासभा चुनाव में पहली बार निर्दलीय लड़कर सदन पहुंचे थे। तब वह महज 27 वर्ष के थे। 2007 में उन्हें जेडीयू ने टिकट दिया और वह फिर विधायक चुने गए। लेकिन फिर वह बसपा में शामिल हो गए और 2009 में लोकसभा का चुनाव लड़कर संसद पहुंचे। धनंजय ने 2022 में जेडीयू के टिकट पर विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था।

Also Read

सैकड़ों मुसलमानों ने ली सदस्यता, नकवी का राहुल और अखिलेश पर निशाना

6 Oct 2024 05:26 PM

वाराणसी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का सदस्यता अभियान: सैकड़ों मुसलमानों ने ली सदस्यता, नकवी का राहुल और अखिलेश पर निशाना

वाराणसी में भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के बैनर तले एक बड़ा सदस्यता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम महिलाओं और पुरुषों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। और पढ़ें