Jaunpur News : युवती ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद दुष्कर्म का लगाया आरोप, दो गिरफ्तार

युवती ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद दुष्कर्म का लगाया आरोप, दो गिरफ्तार
UPT | प्रतीकात्मक फोटो

Aug 26, 2024 19:10

बरसठी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। जिसमे पीड़िता ने गांव के ही दो लोगो पर दुष्कर्म करने का आरोप....

Aug 26, 2024 19:10

Jaunpur News : बरसठी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। जिसमे पीड़िता ने गांव के ही दो लोगों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत पत्र दी है।



क्या है पूरा मामला
महिला रविवार को अपने घर से थोड़ी दूर चंद्रभानपुर गांव में कजरी कार्यक्रम में सम्मिलित होने गयी थी। वहां से लौटते वक्त गांव के दो लोग महिला को रास्ते में अकेला पाकर सुनसान जगह पर घटना को अंजाम दिया है। महिला ने आरोप लगाया है कि गांव के विनोद यादव, व विकास पटेल ने मेरे साथ दुष्कर्म कर इस घटना को छुपाने की धमकी दी थी। महिला ने घटना की जानकारी अपने पति को दी, परिजन सोमवार को पुलिस के पास महिला को लेकर आए और लिखित शिकायत पत्र दिए। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है तथा मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। 

पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार 
इस मामले में  क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं उमाशंकर सिंह ने बताया कि थाना बरसठी पर पीड़िता द्वारा बताया गया कि कजरी का कार्यक्रम देख कर रात 11 बजे घर वापस लौट रही थी तभी रास्ते में दो लोग विनोद यादव व विकाश पटेल द्वारा कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया तथा हरद्वारी गांव में शराब के ठेके के पास गलत काम किया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही  है।

Also Read

मंत्री ने झाड़ू लगाकर सफाई का संदेश देकर शपथ दिलाई, गांधी जयंती तक चलेगा कार्यक्रम

19 Sep 2024 07:31 PM

गाजीपुर स्वच्छता ही सेवा अभियान शुरू : मंत्री ने झाड़ू लगाकर सफाई का संदेश देकर शपथ दिलाई, गांधी जयंती तक चलेगा कार्यक्रम

गांधी जयंती तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा-2024 अभियान की शुरुआत रेवतीपुर रामलीला मैदान में हुई। उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग, रवीन्द्र जायसवाल ने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। और पढ़ें