सिकरारा थाना अंतर्गत बोधपुर गांव में बीते दिनों भाजपा मंत्री प्रमोद यादव की हत्या करने वाले शूटरों को पुलिस ने बीती रात मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों...
जौनपुर से बड़ी खबर : बीजेपी नेता की हत्या में शामिल शूटर को पुलिस ने गोली मारी, 3 गिरफ्तार, दो फरार
![बीजेपी नेता की हत्या में शामिल शूटर को पुलिस ने गोली मारी, 3 गिरफ्तार, दो फरार](https://image.uttarpradeshtimes.com/3-73569.jpg)
Mar 12, 2024 12:54
Mar 12, 2024 12:54
क्या है पूरा मामला
घटना के बाबत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बीते दिनों सिकरारा थाना अंतर्गत बोशापुर गांव में भाजपा नेता प्रमोद यादव की गोली मारकर हत्या करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज चुका है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही थी। सोमवार की रात सिकरारा मड़ियाहू बक्शा पुलिस ने संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग शुरू की। उसी दौरान स्कार्पियो जीप में सवार लोगों को रुकने का इशारा किया गया। उन्होंने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने घायल बदमाश समेत कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो मौके से भागने में सफल रहे। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
Also Read
![पुलिस ने मकान को किया सील, गौ तस्कर माफिया की एक करोड़ की संपत्ति कुर्क पुलिस ने मकान को किया सील, गौ तस्कर माफिया की एक करोड़ की संपत्ति कुर्क](https://image.uttarpradeshtimes.com/news-2024-07-04t232552428-31421.jpg)
4 Jul 2024 09:58 PM
प्रदेश की योगी सरकार लगातार अपराधियों और माफिया के ऊपर शिकंजा करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित कर रही है। जनपद में लगातार बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए... और पढ़ें