जौनपुर जिले में अपनी समस्याओं को लेकर परेशान लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब उनको अधिकारियों के ऑफिस के चक्कर नहीं काटने होंगे, बल्कि उन्हें घर बैठे ही समाधान मिल जाएगा।
जौनपुर में अच्छी पहल : समस्या समाधान का सहारा बना सोशल मीडिया, बस एक क्लिक में दूर होंगी दुश्वारियां, जानें पूरा प्लान
![समस्या समाधान का सहारा बना सोशल मीडिया, बस एक क्लिक में दूर होंगी दुश्वारियां, जानें पूरा प्लान](https://image.uttarpradeshtimes.com/khand-2024-02-08t134533020-70743.jpg)
Feb 08, 2024 18:23
Feb 08, 2024 18:23
- अब जौनपुर में सोशल मीडिया के माध्यम से भी होगा शिकायतों का निस्तारण
शिकायतों का चुटकियों में होगा समाधान
हाल ही में जिले का चार्ज संभालने वाले जिलाधिकारी रविन्द्र मंदार ने पीड़ितों के लिए नई व्यवस्था की है। उन्होंने इस बात का विशेष ध्यान रखा है कि दूरदराज से आने वाले सभी लोगों की शिकायतों का तत्काल समाधान किया जाए। इसके लिए डीएम रविन्द्र मंदार ने लोगों की शिकायतों के निस्तारण के लिए शिकायत निवारण प्रकोष्ठ बनाकर एक अनूठी पहल की है। डीएम ने आदेश दिए हैं कि तय समय में संबंधित अधिकारियों को आम जनता की शिकायतों का निस्तारण करना होगा।
डीएम को टैग करें और पाएं समाधान
जौनपुर के जिलाधिकारी ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी शिकायतों के निस्तारण की व्यवस्था की है। जिसके चलते सोशल मीडिया फेसबुक और X (ट्विटर) पर दिए गए नम्बरों और डीएम कार्यालय के ऑफिशियल हैंडल को टैग करके आम जनता अपनी शिकायतों का निस्तारण पा सकते हैं। जिलाधिकारी कार्यालय और तहसीलों में आम जनता को चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। डीएम की इस पहल को आम लोगों ने काफी सराहा है। अब देखना है कि डीएम के इस पहले का लाभ आम जनता को कितना मिलता है।
Also Read
![राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- बालक बड़ा हो गया है लेकिन मंदबुद्धि है राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- बालक बड़ा हो गया है लेकिन मंदबुद्धि है](https://image.uttarpradeshtimes.com/news-2024-07-07t212314996-23815.jpg)
7 Jul 2024 07:47 PM
राहुल गांधी द्वारा हाथरस की घटना को लेकर जिस तरह से सवाल उठाए जा रहे हैं, उसको लेकर राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि बालक बड़ा हो गया है लेकिन मंदबुद्धि है। हमें नहीं लगता है कि ऐसे मंदबुद्धि... और पढ़ें