जौनपुर से बड़ी खबर : सवारी ढो रही 108 एम्बुलेंस, झाड़ फूंक के लिए ले आया था, वीडियो वायरल...

सवारी ढो रही 108 एम्बुलेंस, झाड़ फूंक के लिए ले आया था, वीडियो वायरल...
UPT | डग्गेमान वाहन की तरह सवारियों ढो रही एंबुलेंस।

Jun 18, 2024 14:36

बरसठी विकास खंड के दंताव गांव में यात्रियों से भरी एंबुलेंस गांव में  पहुंची। कुछ ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस वीडिया के सामने आने के बाद विभाग के अफसरों में हड़कंप...

Jun 18, 2024 14:36

Jaunpur News : बरसठी विकास खंड के दंताव गांव में यात्रियों से भरी एंबुलेंस गांव में  पहुंची। कुछ ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस वीडिया के सामने आने के बाद विभाग के अफसरों में हड़कंप मचा हुआ है। लेकिन, अब तक किसी का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। 
ये है पूरा मामला
बरसठी के दंताव गांव में एंबुलेंस झाड़ फूंक करवाने के लिए महिलाओं और पुरुषों को लेकर आई थी। इनमें चार महिलाएं और साथ में एंबुलेंस से उतरते दो पुरुष दिखाई दे रहे हैं। वे पीछे गेट से बाहर आते दिखाई पड़ रहे हैं। गांव के लोगों से दूरभाष पर बात करने से पता चला कि यह एंबुलेंस किसी मरीज को नहीं, बल्कि किराये पर यात्रियों को ढोने का काम कर रही है। 

कैमरे पर झपटा एंबुलेंस चालक
वीडियो बनाने वाले लोगों ने जब ड्राइवर से पूछा कि आखिर एंबुलेंस से सवारी किसके कहने पर ढो रहे हो, तो वह कैमरा बंद करने के लिए फोन की ओर झपटा और अपनी कमियों को छिपाने का प्रयास किया। वायरल वीडियो पर किसी भी जिम्मेदार अधिकारी का कोई बयान अब तक सामने नहीं आया है। अब देखने वाली बात है कि जिम्मेदार अधिकारी कब ​तक इस मामले का संज्ञान लेते हैं।

Also Read

मंत्री ने झाड़ू लगाकर सफाई का संदेश देकर शपथ दिलाई, गांधी जयंती तक चलेगा कार्यक्रम

19 Sep 2024 07:31 PM

गाजीपुर स्वच्छता ही सेवा अभियान शुरू : मंत्री ने झाड़ू लगाकर सफाई का संदेश देकर शपथ दिलाई, गांधी जयंती तक चलेगा कार्यक्रम

गांधी जयंती तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा-2024 अभियान की शुरुआत रेवतीपुर रामलीला मैदान में हुई। उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग, रवीन्द्र जायसवाल ने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। और पढ़ें