चौक स्थित विश्वनाथ कॉरिडोर के पास पिछले दिनों जर्जर भवन गिरने के बाद नगर निगम प्रशासन ने अतिजर्जर भवनों की लिस्ट तैयार की थी। जिसमें 76 अतिजर्जर भवन चिन्हित किए गए थे। उसे गिराने के लिए आज नगर निगम...
Varanasi News : नगर निगम ने शुरू किया जर्जर भवनों को गिराने का काम, लोगों ने किया हंगामा...
Sep 28, 2024 17:46
Sep 28, 2024 17:46
ये है पूरा मामला
वाराणसी नगर निगम ने जर्जर भवनों को गिराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके तहत 13 सितंबर को नोटिस दिया गया था। प्रशासन की टीम ने पियरी चौकी के सामने भवन को गिराया। इस दौरान भवन में रहने वाले किरायेदारों और भवन मालिक को निकाला गया। नगर निगम की टीम बुलडोजर लेकर भवन को गिराने पहुंची तो महिलाओं और पुरुषों द्वारा इसका विरोध किया गया। इस दौरान काफी हंगामा हो गया। जिसके कारण पुलिस को भवन खाली कराने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। नगर निगम और पुलिस प्रशासन की टीम से भवन में रहने वाले किरायेदारों और मालिकों के बीच जमकर कहासुनी हुई। बुलडोजर के आगे महिलाएं आकर आपत्ति जताने लगीं। इसके बाद मौजूद पुलिस प्रशासन ने उन्हें मौके से हटाया। पुलिस फोर्स की मौजूदगी में भवन पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई और भवन को ध्वस्त कराया गया।
पक्के मकान को जर्जर बताने का आरोप
एक निवासी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि मकान पर मुकदमा चल रहा है। नगर निगम एक लेटर लाकर मकान गिराने की बात कह रहा है। जबकि मकान पक्का बना हुआ है। नगर निगम प्रशासन इसको जर्जर बताने के बाद तोड़ने के लिए आया है।
Also Read
28 Sep 2024 08:51 PM
हिंदू इंटर कॉलेज जमानिया में "विकसित भारत 2024" और "वोकल फॉर लोकल" विषय पर एक वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने दोनों ही विषयों पर गहन चर्चा की। और पढ़ें