वाराणसी पुलिस वर्कआउट : मैट्रिमोनियल साइड पर युवतियों को देता था शादी का झांसा, दुष्कर्म के बाद...

मैट्रिमोनियल साइड पर युवतियों को देता था शादी का झांसा, दुष्कर्म के बाद...
UPT | एसीपी अतुल अंजान खुलासा करते हुए

Apr 02, 2024 18:28

मैट्रिमोनियल साइट पर युवतियों से संपर्क स्थापित कर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाकर रुपया ऐंठने के मामले में 25000 के इनामियां अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसका खुलासा...

Apr 02, 2024 18:28

Varanasi News : मैट्रिमोनियल साइट पर युवतियों से संपर्क स्थापित कर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाकर रुपया ऐंठने के मामले में 25000 के इनामियां अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसका खुलासा सारनाथ एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी ने किया है। 

क्या है पूरा मामला
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि भारत मैट्रिमोनियल साइट्स पर अपनी अलग-अलग नाम से आईडी बनाकर लड़कियों को शादी का रिक्वेस्ट भेजता था। उनसे चैटिंग करता था। उनको भरोसा दिलाकर और शादी का झांसा देकर उनसे पैसे ऐंठता था। युवतियों का शारीरिक शोषण भी करता था। आरोपी ने पीड़िता से भी मैट्रोमोनियल ऐप के माध्यम से संपर्क किया था। शादी का झांसा देकर भरोसे में लेकर पैसे ऐंठे और शारीरिक संबंध बनाया। फिर बाद में शादी करने और पैसे देने से मना कर दिया।

युवतियों को ऐसे काबू में करता था आरोपी
सारनाथ के एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि सारनाथ थाने में गोरखपुर निवासी राजकुमार शर्मा पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। उस पर 25000 का इनाम था। वह पिछले दो महीने से फरार चल रहा था। यह मैट्रिमोनियल साइट पर रजिस्ट्रेशन कर युवतियों को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाकर पैसा मांगता था। जब सच्चाई का पता चलने पर यह मारपीट कर जान से मारने की धमकी देता था। पुलिस ने मैट्रिमोनियल साइड पर युवतियों से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी राजकुमार शर्मा उर्फ अम्बर को आशापुर रेलवे क्रासिंग से गिरफ्तार किया गया है। 

Also Read

भीड़भाड़ वाले मिश्र बाजार से युवक का अपहरण, पुलिस ने सभी अपहरणकर्ताओं को किया गिरफ्तार

7 Sep 2024 07:23 PM

गाजीपुर Ghazipur News : भीड़भाड़ वाले मिश्र बाजार से युवक का अपहरण, पुलिस ने सभी अपहरणकर्ताओं को किया गिरफ्तार

शहर के भीड़-भाड़ वाले इलाके मिश्र बाजार में पांच अपहरण कर्ताओं ने काले रंग के स्कॉर्पियो से आकर एक युवक को उठा लिया और अपने वाहन में बैठा कर गाली गलौज व मारपीट करने लगे। इतने में जाम लग गया। जाम को देखते हुए सभी अपहरणकर्ता किसी तरह वहां से भाग निकले। और पढ़ें