WFI : निलंबित कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, एफआईआर दर्ज

निलंबित कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, एफआईआर दर्ज
Uttar Pradesh Times | Sanjay Singh

Jan 14, 2024 13:25

खेल मंत्रालय ने WFI के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय सिंह को भी निलंबित कर दिया। संजय सिंह लगातार मीडिया की सुर्खियों में बने हैं।

Jan 14, 2024 13:25

Varanasi News (अमित मुखर्जी) : भारतीय कुश्ती महासंघ इन दिनों आरोप प्रत्यारोप के दंगल को लेकर काफी चर्चाओं में है। विवादों के चलते भारतीय कुश्ती महासंघ ( WFI ) निलंबित भी कर दिया गया। खेल मंत्रालय ने WFI के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय सिंह को भी निलंबित कर दिया। संजय सिंह लगातार मीडिया की सुर्खियों में बने हैं। इस बार उनको किसी अंजान नंबर से जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने गाली गलौज के साथ देख लेने की धमकी भी दी। जिसकों लेकर संजय सिंह की शिकायत के बाद भेलूपुर थाने में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। 

बृज भूषण शरण सिंह को भी धमकी
संजय सिंह 'बबलू' का निवास स्थान दुर्गाकुंड कबीरनगर में है। 12 जनवरी की रात को उन्हें अंजान नम्बर से फोन आया था। संजय सिंह ने फोन नहीं उठाया। 13 जनवरी को उसी नंबर से दिन में 12 बजे के आस पास फिर से फोन आया। फोन उठाने पर फोन करने वाले ने गाली गलौज शुरू कर दिया। जान से मारने की धमकी देने लगा। फोन कटने के बाद फिर से दो घंटे बाद फोन आया। फोन करने वाले ने फिर से धमकी दिया और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को भी गालियां देने लगा। बोला उनको भी बोल देना। फिलहाल पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
 

Also Read

 समाज के लोगों ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पुतला फूंका

19 Sep 2024 05:13 PM

चंदौली सिख समुदाय पर राहुल गांधी के बयान के खिलाफ प्रदर्शन : समाज के लोगों ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पुतला फूंका

चंदौली में सिख समाज के लोगों ने राहुल गांधी के अमेरिका दौरे के दौरान दिए गए बयान पर गहरा आक्रोश जताया। समाज के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कांग्रेस नेता का पुतला फूंका। और पढ़ें