Varanasi News : वाराणसी में विवाहिता का फंदे से लटकता मिला शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

वाराणसी में विवाहिता का फंदे से लटकता मिला शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
फ़ाइल फोटो | सोनी गोड़।

Jun 27, 2024 02:59

बड़ागांव थाना क्षेत्र स्थित गांव में बीती रात एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही, मायके…

Jun 27, 2024 02:59

Varanasi News : जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र स्थित गांव में बीती रात एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मायके पक्ष वालों ने हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस पूरे मामले में जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि विवाहिता 3 दिन पहले ही मायके से ससुराल आई थी।

शादी होने के एक साल के अंदर मौत को गले लगाया
वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के वीरपट्टी चोलापुर थाना क्षेत्र के बीरापट्टी निवासी राजू गोड़ के बेटे सूरज गोड़ की शादी चोलापुर के उदयपुर निदोरा निवासी संजू गोड़ की बेटी सोनी गोड़ से शादी नवंबर 2023 में धूमधाम से संपन्न हुई थी। जिसके बाद विवाहिता अपने ससुराल आई थी। कुछ दिन पहले विवाहिता ससुराल से अपने मायके गई हुई थी। फिर तीन दिन पहले मायके से ससुराल आई थी, दोनों पक्षों में स्थित सामान्य थी।

जब परिवार वाले सो रहे थे तभी यह घटना घटी
घटना को लेकर मृतका के ससुर राजू गोंड ने बताया कि बीती रात में परिवार के सभी सदस्यों ने एक साथ खाना खाया। फिर गर्मी होने के कारण परिवार के सभी लोग छत पर सोने के लिए चले गए। सूरज भी छत पर चला गया था। जिसके चलते नीचे के कमरे में सोनी अकेले ही थी। मध्य रात्रि में बरसात होने लगी तो परिवार के लोग छत से उतर कर नीचे आए। इस दौरान सोनी के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा काफी देर तक खटखटाया गया। लेकिन सोनी ने दरवाजा नहीं खोला।

ससुराल पक्ष के लोगों पर बेटी की हत्या कर लाश को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया
जिससे किसी अनहोनी की आशंका को ध्यान में रखते हुए परिजनों द्वारा 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो दरवाजा तोड़ा गया। कमरे के अंदर पंखे में रस्सी के सहारे फंदे से विवाहिता लटक रही थी। उसे देखकर परिजन रोने चिल्लाने लगे। उसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा फोन करके मायके पक्ष के लोगों को भी सूचना दिया गया। सूचना मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग वहां पहुंचे, तो ससुराल पक्ष के लोगों पर बेटी की हत्या कर लाश को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने मृतका की लाश को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के साथ ही आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मायके पक्ष द्वारा यदि तहरीर दी जाती है, तो तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Also Read

आवासीय विद्यालय की छात्रा ने की आत्महत्या, जानें क्यों उठाया खौफनाक कदम...

3 Jul 2024 12:08 PM

जौनपुर Jaunpur News : आवासीय विद्यालय की छात्रा ने की आत्महत्या, जानें क्यों उठाया खौफनाक कदम...

जलालपुर थाना क्षेत्र के जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय के हॉस्टल में कक्षा नौ में पढ़ने वाली 13 वर्षीय छात्रा ने पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम... और पढ़ें