Varanasi News : वाराणसी में बन रहा देश का पहला रोप-वे ट्रांसपोर्ट, घरों के ऊपर से होकर गुजरेगी केबल कार 

वाराणसी में बन रहा देश का पहला रोप-वे ट्रांसपोर्ट, घरों के ऊपर से होकर गुजरेगी केबल कार 
UPT | सांकेतिक फोटो

Jul 06, 2024 18:25

जुलाई में कैंट से रथयात्रा तक देश का पहला अर्बन रोप-वे ट्रांसपोर्ट का ट्रायल रन किया जाएगा पहले चरण का 70 प्रतिशत काम लगभग पूरा भी हो गया है...

Jul 06, 2024 18:25

Short Highlights
  • वाराणसी रोपवे में 148 केबल कारें होंगी
  • जुलाई के अंत तक ट्रायल रन शुरू
Varanasi News : बनारस में रोपवे ट्रांसपोर्ट के पहले चरण में कैंट से रथयात्रा के बीच कुल 18 टावर लगाए जाने हैं। जिनमें से 12 टावर खड़े किए जा चुके हैं। दूसरे चरण में रथयात्रा से गोदौलिया के बीच काम शुरू होगा। इस पूरे प्रोजेक्ट में कुल 28 टावर खड़े किए जाएंगे और 4 स्टेशन बनेंगे जिसकी कुल लागत 807 करोड़ रुपए होगी। पहले फेज के ट्रायल के बाद जल्द ही यात्रियों के लिए यह सुविधा शुरू हो जाएगी। वहीं ये केबल कारें घरों के ऊपर से होकर गुजरेंगी।

यात्रियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान
नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड की प्रबंधक पूजा मिश्रा ने कहा- ट्रायल रन से पहले सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इसलिए जल्दबाजी नहीं की जा रही। रोप-वे की कुल दूरी 3.85 किलोमीटर होगी, जो करीब 15 मिनट में तय हो पाएगी। इस प्रोजेक्ट को कुल 807 करोड़ रुपए की लागत से पूरा काम पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रोप-वे में टोटल 148 रोप-वे कार का संचालन होना है। वहीं 10 से अधिक रोपवे कार आ चुकी हैं। 

प्रति घंटे 3000 यात्री कर सकेंगे सफर
रोप-वे की कुल लंबाई 3.75 किमी होगी। इसमें 5 स्‍टेशन बनाए जाएंगे, लेकिन चढ़ने उतरने के लिए चार स्‍टेशन का ही प्रयोग किया जाएगा। पांचवां स्‍टेशन तकनीकी कारणों के लिए बनाया जाएगा। इन चार स्‍टेशनों में पहला कैंट रेलवे स्‍टेशन होगा, जहां से रोपवे शुरू होगा, दूसरा विद्यापीठ, तीसरा रथयात्रा, चौथा और अंतिम स्‍टेशन गोदौलिया होगा। रोप-वे की केबल कार पर शुरुआती दौर में 300 यात्री प्रति घंटे सफर कर सकेंगे। इस रोप-वे में 10 सीटों वाली केबल कार चलाने की तैयारी है। शुरुआत में कुल 18 केबल कार रोप-वे में चलेंगी। हालांकि, रोप-वे की डिजाइन ऐसी है कि जरूरत के हिसाब से केबल कार की संख्‍या बढ़ाई जा सकेगी।

जुलाई के अंत तक ट्रायल रन
वाराणसी विकास प्राधिकरण के वीसी पुलकित गर्ग ने बताया कि रोप-वे का ट्रायल रन जुलाई के अंतिम हफ्ते तक होगा। इसके बाद पर्यटक यात्रा कर सकेंगे। उनकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए पूरी देखरेख की जा रही है। जिसकी पर कार्यदायी संस्था नजर रख रही है। 

वीडीए के वीसी ने दी जानकारी 
वीडीए के वीसी पुलकित गर्ग ने बताया कि एक दिशा में एक घंटे में 3000 लोग यात्रा कर सकेंगे, अर्थात् दोनों दिशाओं में एक घंटे में 6000 यात्री यात्रा कर सकेंगे। गोदौलिया से कैंट रेलवे स्टेशन तक पहुँचने में लगभग 15 मिनट लगेगा। एक ट्रॉली में 10 यात्री सवार हो सकते हैं। ट्रायल रन के बाद यह तय होगा कि यात्रियों के लिए यह सुविधा कब शुरू की जाए।

क्या होगी रोप-वे की खासियत
रोप-वे परियोजना के अनुसार, वाराणसी रोपवे में 148 केबल कारें होंगी, जिनमें हर एक में 10 लोगों का सीटिंग अरेंजमेंट होगा। हर डेढ़ मिनट पर एक केबल कार गुजरेगी। 23 मार्च 2023 में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा इस रोपवे की आधारशिला रखी गई थी। यह व्यवस्थित रूप से पांच स्टेशनों को जोड़ेगी - कैंट, विद्यापीठ, रथयात्रा, गिरिजाघर, और गोदौलिया। इस परियोजना के माध्यम से काशी के स्थानीय थीम और संस्कृति का अनुभव किया जा सकेगा। गोंडोला की हाइट 11 मीटर होगी और यह 150 फीट की ऊंचाई से गुजरेगा। हर 10 सेकंड में एक गोंडोला मिलेगा और हर डेढ़ मिनट में एक केबल कार गुजरेगी। 24 मार्च 2024 तक इसे पुरी तरह संचालित किया जा सकेगा। 

Also Read

कैब लूट के आरोपी को पुलिस ने मारी गोली, जानें सुबह कैसे हुई मुठभेड़... 

27 Sep 2024 11:11 AM

वाराणसी Varanasi News : कैब लूट के आरोपी को पुलिस ने मारी गोली, जानें सुबह कैसे हुई मुठभेड़... 

वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस और बदमाशों के बीच शुक्रवार की भोर में राजातालाब के जक्खिनी रोड पर मुठभेड़ हो गई। पुलिस को बदमाशों के आने की सूचना मिली थी, उसके बाद पुलिस ने बैरिकेडिंग कर चेकिंग अभियान... और पढ़ें