Varanasi News : सम्पूर्णानन्द विश्वविद्यालय पहुंची आनंदीबेन पटेल, दुर्लभ पांडुलिपियों का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया

सम्पूर्णानन्द विश्वविद्यालय पहुंची आनंदीबेन पटेल, दुर्लभ पांडुलिपियों का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया
UPT | राज्यपाल आनंदी बेन पटेल निरीक्षण करते हुए

Sep 25, 2024 20:25

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनन्दीबेन पटेल ने बुद्धवार को सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के सरस्वती भवन पुस्तकालय में संरक्षित दुर्लभ पांडुलिपियों तथा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के उपक्रम राष्ट्रीय पाण्डुलिपि मिशन द्वारा पाण्डुलिपि संरक्षण के द्वारा संरक्षण के कार्यों का अवलोकन किया।

Sep 25, 2024 20:25

Varanasi News : दुर्लभ पांडुलिपियों का संरक्षण संतोषजनक है इसकी गति में और वृद्धि की जाये, इसके अंदर निहित भारत के ज्ञान के संरक्षण के साथ-साथ प्रकाशन हो और समाज के लिए प्रसारित हो। उक्त विचार उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनन्दीबेन पटेल ने बुद्धवार को सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के सरस्वती भवन पुस्तकालय में संरक्षित दुर्लभ पांडुलिपियों तथा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के उपक्रम राष्ट्रीय पाण्डुलिपि मिशन द्वारा पाण्डुलिपि संरक्षण के द्वारा  संरक्षण के कार्यों का अवलोकन करने बाद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो बिहारी लाल शर्मा ने व्यक्त किया।

सात प्रमुख दुर्लभ पांडुलिपियों का अवलोकन
कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने बताया कि राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के सरस्वती भवन पुस्तकालय की स्थापना, जो 1896 में हुई थी, के बारे में जानकारी ली। इस पुस्तकालय में 96 हजार दुर्लभ पांडुलिपियां संग्रहित हैं। राज्यपाल ने इनमें से सात प्रमुख पांडुलिपियों श्रीमद्भागवतम्, रासपच्चाध्यायी (सचित्र), भागवतगीता, दुर्गासप्तसती, यंत्रराजकल्प, सिंहासन बत्तीसी और कृषि पद्धति का बारीकी से निरीक्षण किया और उनके बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।



दुर्लभ पांडुलिपि संरक्षण के कार्यो सूक्ष्मता से निरीक्षण
कुलपति प्रो. शर्मा ने बताया कि कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय के विस्तार भवन में चल रहे पांडुलिपि संरक्षण के तीन प्रकार प्रिवेंटिव, क्यूरेटिव और मेटाडाटा निर्माण से संबंधित कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने इन गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही, संरक्षण कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए, उन्होंने निर्देश दिया कि कार्यों में तेजी लाई जाए ताकि यह प्रमाणिकता से समय पर पूर्ण हो सके और उसका प्रकाशन भी नियत समय पर संपन्न हो।

Also Read

काशी क्षेत्र के 30286 बूथों पर मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

25 Sep 2024 07:39 PM

वाराणसी Varanasi News : काशी क्षेत्र के 30286 बूथों पर मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

पं दीनदयाल उपाध्याय की 108 वीं जयंती पर भाजपा काशी क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले सभी सोलह संगठनात्मक जिलों के सभी 30286 बूथों पर... और पढ़ें