Varanasi News :  स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज बोले- एनडीए व इंडिया गठबंधन से बड़ा है गौ गठबंधन 

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज बोले- एनडीए व इंडिया गठबंधन से बड़ा है गौ गठबंधन 
UPT | शंकरचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज

Apr 29, 2024 20:23

देश भर में कट रही गौमाता के हत्या पर पूर्णतया प्रतिबंध लगवाने एवं गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करवाने के लिए इस बार के लोकसभा चुनाव में 76 पार्टियो से गठबंधन करके गौ गठबंधन...

Apr 29, 2024 20:23

Varanasi News (सुरेंद्र कुमार गुप्ता) : देश भर में कट रही गौमाता के हत्या पर पूर्णतया प्रतिबंध लगवाने एवं गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करवाने के लिए इस बार के लोकसभा चुनाव में 76 पार्टियो से गठबंधन करके गौ गठबंधन चुनावी मैदान में उतर चुका है। जिसे धर्मप्राण करोड़ों सनातनधर्मी जनता का अभूतपूर्व समर्थन प्राप्त हो रहा है। अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों में करीब पचास गौ गठबंधन के प्रत्याशी गौमाता के रक्षा के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।

मतदान करने के लिए जनता से अनुरोध कर रहा है सनातनी
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के आशीर्वाद और मार्गदर्शन में गौ गठबंधन गौ रक्षार्थ प्रतिबद्ध है। गौमाता के रक्षा के लिए कृतसंकल्पित होकर अपने घोषणा पत्र में उद्घोषणा करके घोषणा पत्र शंकराचार्य महाराज को समर्पित करने वाले दलों को गौ गठबंधन अपना समर्थन दे रहा है। इन्ही 76 गौभक्त दलों को मतदान करने के लिए सनातनी जनता से अनुरोध कर रहा है।

चुनाव निशान रोड रोलर
 एनडीए गठबंधन में 39 दल और इंडिया गठबंधन में 41 दल सम्मलित हैं। वहीं गौ गठबंधन में 76 दलों ने अपनी निष्ठा व समर्पण प्रदर्शित कर समाहित होना स्वीकार किया है। जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि गौ गठबंधन को मतदान करने वाली सनातनी जनता पुण्य की भागी बनेंगी। वहीं इसके उलट गौभक्ति न प्रदर्शित करने वाले व गोकशी में सम्मलित अन्य दलों को मतदान करने वाली जनता पाप की भागी बनकर नर्कवासी बनेगी। गौ गठबंधन के प्रत्याशीयों के समर्थन में धर्मप्राण लोग सड़कों पर उतर कर धर्मप्रचार शुरू कर चुके हैं। काशी में गौ गठबंधन ने युग तुलसी पार्टी के परम् गौभक्त शिवकुमार कोली शेट्टी को अपना समर्थन प्रदान किया है। जिनका चुनाव निशान रोड रोलर है।

Also Read

रेलवे पटरियों पर सिलेंडर  पाए जाने पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया

22 Sep 2024 07:57 PM

जौनपुर Jaunpur News : रेलवे पटरियों पर सिलेंडर पाए जाने पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया

एक निजी कार्यक्रम में जौनपुर पहुंचे सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने मीडिया के सवालों का जबाब देते हुए कहा.... और पढ़ें