Varanasi News : इजरायल के वॉर जोन में युवक फंसा, परिवार वाले चिंतित, जानें पूरा मामला...

इजरायल के वॉर जोन में युवक फंसा, परिवार वाले चिंतित, जानें पूरा मामला...
UPT | इजरायल के वॉर जोन में फंसे बृजेश कुमार गौरव।

Oct 05, 2024 15:38

इजरायल एवं ईरान के बीच चल रहे युद्ध में वाराणसी निवासी युवक फंस गया है। इससे घर वालों को उसकी सुरक्षा की चिंता सता रही है। युवक के पिता भी पिछले 10 सालों से गायब हैं। उनको खोजने की काफी कोशिश की गईं, पर...

Oct 05, 2024 15:38

Varanasi News : इजरायल एवं ईरान के बीच चल रहे युद्ध में वाराणसी निवासी युवक फंस गया है। इससे घर वालों को उसकी सुरक्षा की चिंता सता रही है। युवक के पिता भी पिछले 10 सालों से गायब हैं। उनको खोजने की काफी कोशिश की गईं, पर उनका पता नहीं चला। घर की जिम्मेदारी एवं परिवार पर कर्ज को दूर करने के लिए युवक इजरायल में काम कर रहा है।

उस दिन आसमान से आग बरस रही थी
वाराणसी के चोलापुर क्षेत्र के कोहासी गांव निवासी बृजेश कुमार गौरव इजरायल वार जोन में फंसे हुए हैं। वह कौशल विकास संस्था के तहत इजरायल गए थे। वहां एक होटल में जॉब करते हैं। बृजेश की मां आशा देवी ने बताया कि 2 अक्टूबर को जब ईरान ने इजरायल पर हमला किया, तब उस समय बेटा हम लोगों से वीडियो कॉलिंग के माध्यम से बात कर रहा था। उसी समय ईरान की मिसाइलें उनके क्षेत्र के आसपास गिरी, जिसको वो बाहर निकल कर हम लोगों को दिखाया। उस दिन आसमान से आग बरस रही थी। जिसके कारण डर गए, रातभर सो नहीं पाए, रात करीब 2 बजे बात हुई।

बेटा डारा हुआ है
बृजेश कुमार गौरव की मां आशा ने बताया कि बेटा डरा हुआ है, जब भी कुछ होता है तो वो फोन करता है। वो मुझसे और अपनी बहन से बात करता है। फिलहाल वो अभी सुरक्षित है, रोज काम पर जा रहा है। आशा ने बताया कि बिना मजबूरी कोई अपने बेटे को नहीं बाहर भेजता है। चार साल पहले बेटी की शादी कराई थी। जिससे ढाई लाख का कर्ज चढ़ गया था। उसको उतारने के लिए वो विदेश गया है। तब ये नहीं पता था कि युद्ध शुरू हो जाएगा।

10 साल पहले काम पर निकले थे पिता
आशा देवी ने बताया कि बृजेश के पिता सुनील कुमार वर्मा 10 साल पहले 2014 में घर से सुबह काम पर निकले थे, वो घर वापस नहीं आए। आज तक उनका कोई सुराग नहीं मिला, जबकि हम लोगों ने उनको खोजने की बहुत कोशिश की। थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।डीएम, एसएसपी से गुहार लगाई, मगर कहीं हमारी सुनवाई नहीं हुई। बृजेश की छोटी बहन ने बताया कि जिस दिन ईरान ने हमला किया था, भइया घबरा गए थे। हम लोगों को फोन पर मिसाइल गिरते हुए दिखाया था। भैया को रहने के लिए बंकर मिला हुआ है।

Also Read

न्यास बोर्ड ने लिया फैसला, नए पुजारी भर्ती को मंजूरी

5 Oct 2024 04:33 PM

वाराणसी काशी विश्वनाथ के शास्त्रित्त्यों को मिलेगा मानदेय : न्यास बोर्ड ने लिया फैसला, नए पुजारी भर्ती को मंजूरी

मानदेय के निर्धारण के लिए मंदिर के अधिकारियों को अगली बैठक में प्रस्ताव पेश करने के निर्देश दिए गए हैं। इस निर्णय से कुल 12 शास्त्री लाभान्वित होंगे। इसके अलावा, दैनिक पास धारकों का नवीनीकरण अब नहीं किया जाएगा... और पढ़ें