संत बनने के लिए किशोर ने छोड़ दिया घर : प्रेमानंद महाराज की वीडियो देखकर हुआ था प्रभावित, मथुरा पहुंचा लेकिन...

प्रेमानंद महाराज की वीडियो देखकर हुआ था प्रभावित, मथुरा पहुंचा लेकिन...
UPT | संत बनने के लिए किशोर ने छोड़ दिया घर

Oct 12, 2024 00:15

आगरा के रहने वाले 16 साल के किशोर ने संत बनने के लिए अपना घर छोड़ दिया। वह प्रेमानंद महाराज की वीडियो और रील देखकर प्रभावित हो गया था। इस चक्कर में वह अपना घर छोड़कर मथुरा के लिए निकल गया।

Oct 12, 2024 00:15

Agra News : आगरा के रहने वाले 16 साल के किशोर ने संत बनने के लिए अपना घर छोड़ दिया। वह प्रेमानंद महाराज की वीडियो और रील देखकर प्रभावित हो गया था। इस चक्कर में वह अपना घर छोड़कर मथुरा के लिए निकल गया। इधर घर से किशोर के गायब होने की जानकारी जब परिजनों को लगी, तो वह परेशान हो गए। उन्होंन अपने स्तर से किशोर को ढूंढने की बहुत कोशिश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

पुलिस को दी गई सूचना
थक-हारकर परिजन पुलिस के पास पहुंचे। वहां उन्होंने तहरीर देकर किशोर को ढूंढने की गुहार लगाई। मामले को संज्ञान में लेकर पुलिस भी एक्टिव हो गई। तुरंत टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने पता लगाया कि किशोर मथुरा में है। इसके बाद पुलिस की एक टीम मथुरा पहुंची और किशोर को बरामद कर लिया। इसके बाद वह उसे वापस लाए और परिजनों को सौंप दिया।

बच्चे को पाकर लौटी सांस में सांस
बच्चे को वापस पाकर घर के लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने पुलिस की टीम का धन्यवाद किया। बातचीत में किशोर ने बताया कि वह सोशल मीडिया पर स्वामी प्रेमानंद महाराज के प्रवचन सुनता है। उनकी रील देखने की आदत हो गई थी। प्रेमानंद महाराज से ही प्रेरित होकर उसने संत बनने की ठान ली थी और घर छोड़कर मथुरा चला गया था। उसने कहा कि मथुरा में उसकी दो बार प्रेमानद महाराज से मुलाकात भी हुई थी।

Also Read