Prayagraj News : NIA ने प्रयागराज से दो लोगों को किया गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ में नक्सलियों को कर रहे थे हथियार सप्लाई

NIA ने प्रयागराज से दो लोगों को किया गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ में नक्सलियों को कर रहे थे हथियार सप्लाई
UPT | NIA की टीम

Oct 12, 2024 00:43

इस केस में अब तक कुल 6 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। बीते साल जनवरी में चार आरोपियों को अरेस्ट किया गया था। उस दौरान स्थानीय पुलिस ने हथियार और गोला बारूद भी जब्त....

Oct 12, 2024 00:43

News Delhi : नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को NIA ने दबोचा है। दोनों आरोपियों ने छत्तीसगढ़ के नक्सलियों को हथियार और गोला बारूद सप्लाई किए थे। उत्तरप्रदेश के प्रयागराज से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।



अब तक छह लोगों की हुई गिरफ्तारी
राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम को बड़ी सफलता मिली है। एनआईए ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ में प्रतिबंधित CPI (माओवादी) संगठन के सदस्यों को हथियार और गोला- बारूद की सप्लाई से जुड़े मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि प्रयागराज के रहने वाले सुधीर त्रिपाठी और सूरज निषाद की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में कुल संख्या छह लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

2023 में चार आरोपियों की गिरफ्तारी
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा, 'इससे पहले जनवरी 2023 में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। उस वक्त स्थानीय पुलिस ने हथियार और गोला-बारूद भी जब्त किए थे। इस मामले में शुरुआत में शस्त्र अधिनियम, यूएपीए और आईपीसी की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था.'

हथियार और गोला-बारूद कर रहे थे सप्लाई
इस केस में अब तक कुल 6 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। बीते साल जनवरी में चार आरोपियों को अरेस्ट किया गया था। उस दौरान स्थानीय पुलिस ने हथियार और गोला बारूद भी जब्त किया था। इस साल जनवरी में मामले की जांच अपने हाथ में लेने वाली  राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने इस केस की जांच की। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने जांच में पाया कि सुधीर और सूरज दोनों ही उत्तर प्रदेश से छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में हथियार सप्लाई करने का काम करते हैं। दोंनों पर आरोप है कि ये नक्सलियों को हथियार और गोला-बारूद की सप्लाई करने में सक्रिय रूप से शामिल रहे।

Also Read