Agra News : भीषण गर्मी के चलते डीएम ने जिले के सभी विद्यालयों के समय में किया परिवर्तन

भीषण गर्मी के चलते डीएम ने जिले के सभी विद्यालयों के समय में किया परिवर्तन
UPT | कार्यालय जिलाधिकारी, आगरा

Apr 25, 2024 00:26

ताजनगरी में गर्मी मार्च से ही शुरू हो गई। जिसका असर पर्यटन उद्योग पर भी देखने को मिल रहा है। पिछले 6-7 दिनों से सूरज की तपिश इतनी अधिक बढ़ गई है कि दोपहर को...

Apr 25, 2024 00:26

Agra News (Pradeep Kumar Rawat) : ताजनगरी में गर्मी मार्च से ही शुरू हो गई। जिसका असर पर्यटन उद्योग पर भी देखने को मिल रहा है। पिछले 6-7 दिनों से सूरज की तपिश इतनी अधिक बढ़ गई है कि दोपहर को लोगों का बाहर निकलना दूभर हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने भी गर्मी के चलते अलर्ट जारी कर दिया है, तपती गर्मी के चलते जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने इस भीषण गर्मी का प्रभाव नौनिहालों पर न पड़े। इसके लिए स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने जिले में नर्सरी से कक्षा 12वीं तक सभी सरकारी, गैर सरकारी, प्राइवेट व मिशनरीज स्कूलों के समय में बदलाव किया है।

सभी गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी
जनपद के सभी स्कूलों में अग्रिम आदेशों तक सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कक्षाएं लगेंगी। स्कूलों में कक्षाओं के संचालन के दौरान गर्मी से बचाव के पर्याप्त इंतजाम करने के आदेश डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने दिए हैं। सुबह 7 से दोपहर 12:30 बजे के बीच कक्षाओं में पंखा, कूलर, शीतल पेयजल की व्यवस्थाएं स्कूल प्रबंधन को करनी होंगी। इस दौरान स्कूल परिसर में खुले स्थान पर छात्र-छात्राओं की शैक्षिक व अन्य सभी गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी। लोकसभा चुनाव ड्यूटी में लगे सभी अध्यापक व अन्य विद्यालय कर्मचारी पूर्व निर्देशों के अनुसार विद्यालय और निर्वाचन कार्य जारी रखेंगे। लापरवाही पर समस्त जिम्मेदारी स्कूलों के प्रधानाचार्यों की होगी।

चार लाख से अधिक छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं
आगरा जनपद में नर्सरी से कक्षा 12वीं तक सभी प्रकार के 4,500 विद्यालय हैं। इनमें चार लाख से अधिक छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। कक्षा 1 से 8वीं तक 2600 सरकारी प्राथमिक विद्यालय हैं। 1800 से अधिक निजी प्राथमिक विद्यालय संचालित हैं। 12 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय 350 से अधिक इंटर कॉलेज संचालित हैं।

Also Read

जाने कौन हैं तेज प्रताप जिन्हें अखिलेश ने सौंपी अपनी विरासत, लालू से है खास नाता

9 Oct 2024 04:20 PM

मैनपुरी उत्तर प्रदेश उपचुनाव : जाने कौन हैं तेज प्रताप जिन्हें अखिलेश ने सौंपी अपनी विरासत, लालू से है खास नाता

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव में पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव को उम्मीदवार घोषित किया है... और पढ़ें