ताजमहल में सुरक्षा पर सवाल : महिला पर्यटक के पर्स से गायब हुए पैसे, पुलिस कर रही चोर की तलाश

महिला पर्यटक के पर्स से गायब हुए पैसे, पुलिस कर रही चोर की तलाश
UPT | Taj Mahal incident

Sep 22, 2024 13:20

पुलिस ने बिहार की तीन महिलाओं से पूछताछ की। हालांकि, जब आरोप की पुष्टि नहीं हुई, तो उन्हें छोड़ दिया गया। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए संदिग्धों की पहचान करने की कोशिश कर रही है...

Sep 22, 2024 13:20

Short Highlights
  • ताजमहल की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
  • कर्नाटक से आई महिला पर्यटक के पर्स से गायब हुए पैसे
  • अन्य महिला पर्यटक को बंदर ने काटा
Agra News : आगरा स्थित ताजमहल के शौचालय में एक महिला पर्यटक के 8,000 रुपये गायब हो गए। यह घटना कर्नाटक से आई एक महिला के साथ हुई, जिसने परिवार के साथ ताजमहल का भ्रमण किया। इस मामले में शक के आधार पर पुलिस ने बिहार की तीन महिलाओं से पूछताछ की। हालांकि, जब आरोप की पुष्टि नहीं हुई, तो उन्हें छोड़ दिया गया। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए संदिग्धों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

शौचालय में गायब हुए रुपये
दरअसल, यह घटना दोपहर करीब 12 बजे हुई, जब कर्नाटक की महिलाएं शौचालय गई थीं। वहां उनके पर्स से रुपये गायब हो गए। कर्नाटक की पर्यटकों ने बिहार की तीन महिलाओं पर चोरी का आरोप लगाया। सीआईएसएफ ने तीनों महिलाओं को पर्यटन पुलिस के पास भेजा, जहां उनसे पूछताछ की गई। एसीपी ताज सुरक्षा ने बताया कि तीनों महिलाएं फिरोजाबाद से चूड़ियां खरीदने आई थीं और बिहार में चूड़ियां बेचने का काम करती हैं।



पूछताछ के बाद बिहार की महिलाओं को छोड़ा गया
पुलिस ने महिलाओं के द्वारा दी गई जानकारी की पुष्टि की, जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया। एसीपी सय्यैद अरीब अहमद ने कहा कि शौचालय में कोई सीसीटीवी नहीं है, लेकिन आसपास के क्षेत्रों में लगे कैमरों से फुटेज की जांच की जा रही है। अगर संदिग्धों की पहचान होती है, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बंदरों का आतंक जारी
इसके अलावा, ताजमहल के पूर्वी गेट पर बंदरों के पर्यटकों पर हमले की घटनाएं बढ़ रही हैं। शनिवार सुबह एक बंदर ने एक महिला पर्यटक को काट लिया, जिससे उसका पैर खून से लथपथ हो गया। यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और यह बंदर के हमले की दूसरी घटना है जो तीन दिनों के भीतर हुई है। नगर निगम ने हाल ही में ताजमहल परिसर से 450 बंदरों को पकड़ने का कार्य किया था।

ये भी पढ़ें- पिंजरे में कैद हुआ गुलदार : वन विभाग ने चार दिन पहले लगाया था पिंजरा, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

Also Read

अंडरग्राउंड टनल की खुदाई से घरों में दरारें, लोगों ने ली होटल में शरण

22 Sep 2024 02:16 PM

आगरा आगरा में मेट्रो का निर्माण बना मुसीबत : अंडरग्राउंड टनल की खुदाई से घरों में दरारें, लोगों ने ली होटल में शरण

आगरा में तेजी से मेट्रो का काम चल रहा है, जिससे शहर के विकास को पंख लगने की उम्मीद है। मेट्रो परियोजना शहरवासियों के लिए एक बड़ी राहत साबित हो सकती है, लेकिन इसके निर्माण कार्य ने मोती कटरा के तार की गली... और पढ़ें