आगरा में नए मतदाताओं के पंजीकरण का विशेष अभियान शुरू : 6 जनवरी को प्रकाशित होगी अंतिम सूची

 6 जनवरी को प्रकाशित होगी अंतिम सूची
UPT | कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय और राज्यीय राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक

Oct 27, 2024 17:53

आगरा प्रशासन ने एक बार फिर नए मतदाता बनाने के लिए अभियान छेड़ दिया है। ताज नगरी में निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के बाद नए मतदाता बनने का अवसर दिया जा रहा...

Oct 27, 2024 17:53

Agra News : आगरा प्रशासन ने नए मतदाताओं को पंजीकरण का अवसर प्रदान करने के लिए एक विशेष अभियान की शुरुआत की है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 29 अक्टूबर से यह अभियान शुरू होगा। इसमें 1 जनवरी 2025 को 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोग आवेदन कर सकते हैं। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करना है।

पदाधिकारियों की हुई बैठक
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरविंद मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्यीय राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान पर चर्चा हुई। डीएम ने बताया कि 29 अक्टूबर को आलेख्य मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी, जिसमें मतदाता अपने नाम, पते, और अन्य प्रविष्टियों में सुधार कर सकते हैं। 28 नवंबर तक मतदाता सूची के संबंध में दावे और आपत्तियां दर्ज की जा सकेंगी। इसके अतिरिक्त, 9 और 10 नवंबर को विशेष अभियान तिथियों में सभी बूथों पर दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी।



मतदाता सूची की जानकारी
अपर जिलाधिकारी अनूप कुमार ने बताया कि जिले में कुल 1723 मतदान केंद्र और 3696 मतदान बूथ हैं। वर्तमान में कुल मतदाताओं की संख्या 19,12,968 पुरुष, 16,19,282 महिलाएं, और 133 अन्य हैं। 18-19 वर्ष के नये मतदाताओं की संख्या 54,753 है। अपर जिलाधिकारी ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से अपने-अपने बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने और विशेष अभियान तिथियों में बूथ लेवल अधिकारियों के साथ मतदाता सूची में सुधार में सहयोग करने की अपील की। इसके लिए फॉर्म-6, फॉर्म-7, और फॉर्म-8 का उपयोग किया जा सकता है, जिनके माध्यम से नए मतदाताओं का पंजीकरण, त्रुटियों का सुधार, और दिव्यांगजन का चह्निंत किया जाएगा।

मतदाता सूची में सुधार और संशोधन
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, बूथ लेवल एजेंट (BLA) द्वारा एक बार में अधिकतम 10 और पूरी पुनरीक्षण अवधि में 30 फॉर्म आवश्यक घोषणा पत्र के साथ जमा किए जा सकते हैं। जिन मतदाताओं का नाम पूर्व में किसी निर्वाचन क्षेत्र की सूची में नहीं है, वे फॉर्म-6 के माध्यम से अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। 6 जनवरी 2025 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी (नगर) अनूप कुमार, अपर नगर मजिस्ट्रेट अभय सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी और निर्वाचन विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Also Read

दिन-रात निगरानी में लगा वन विभाग, अंधविश्वास का अंत कब?

27 Oct 2024 07:51 PM

आगरा दिवाली से पहले उल्लुओं पर आफत : दिन-रात निगरानी में लगा वन विभाग, अंधविश्वास का अंत कब?

दिवाली से पहले उल्लुओं की जान पर आफत बन जाती है। दिवाली के मौके पर उल्लुओं का इस्तेमाल तंत्र मंत्र के लिए किया जाता है। इन दिनों उल्लुओं का जमकर शिकार किया जाता है और पढ़ें