आगरा से हैदराबाद के लिए शुरू हुई फ्लाइट : पहले दिन खचाखच भरा पूरा विमान, एयरपोर्ट पर दिया गया कैनन सैल्यूट

पहले दिन खचाखच भरा पूरा विमान, एयरपोर्ट पर दिया गया कैनन सैल्यूट
UPT | आगरा से हैदराबाद के लिए शुरू हुई फ्लाइट

Sep 29, 2024 13:25

आगरा से हैदराबाद के लिए विमान सेवा आखिरकार शुरू हो गई है। लंबे वक्त से इस रूट के यात्री फ्लाइट की डिमांड कर रहे थे। शनिवार को फ्लाइट ने हैदराबाद से आगरा के लिए सफर दिया।

Sep 29, 2024 13:25

Short Highlights
  • हैदराबाद के लिए शुरू हुई फ्लाइट
  • सप्ताह में तीन दिन जाएगी फ्लाइट
  • यात्रियों का किया गया स्वागत
Agra News : आगरा से हैदराबाद के लिए विमान सेवा आखिरकार शुरू हो गई है। लंबे वक्त से इस रूट के यात्री फ्लाइट की डिमांड कर रहे थे। शनिवार को फ्लाइट ने हैदराबाद से आगरा के लिए सफर दिया। इस मौके को खास बनाने के लिए फ्लाइट को खेरिया एयरपोर्ट पर वाटर कैनन सैल्यूट भी दिया गया। आपको बता दें कि य आगरा से हैदराबाद की फ्लाइट इंडिगो एयरलाइंस ने शुरू की है।

यात्रियों का किया गया स्वागत
इंडिगो द्वारा शुरू की गई इस फ्लाइट ने हैदराबाद के राजीव गांधी एयरपोर्ट से दोपहर 1:55 बजे उड़ान भरी। यह फ्लाइट आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर शाम 4:05 बजे लैंड हुई। हैदराबाद से आई ये फ्लाइट यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी। खेरिया एयरपोर्ट पर उतरे यात्रियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया और विमान सेवा को पहने दिन वाटर कैनन सैल्यूट भी दिया गया।



सप्ताह में तीन दिन जाएगी फ्लाइट
इस फ्लाइट को आगरा से शाम 4:40 बजे रवाना किया गया, जो शाम के 6:40 बजे हैदराबाद पहुंची। आपको बता दें कि आगरा से हैदराबाद की फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन चलेगी। यह सेवा मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को मिलेगी। इसके अलावा आगरा के खेरिया एयरपोर्ट से हैदराबाद और बेंगलुरु के लिए कार्गो सेवा भी उपलब्ध है। पहले दिन हैदराबाद के लिए 50 किलो चांदी का कार्गो भेजा गया था।

रूट पर यात्रियों के बढ़ने की उम्मीद
आगरा और हैदराबाद के रूट पर फ्लाइट का लोगों को कितनी बेसब्री से इंतजार था, इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि पहले दिन हैदराबाद से 163 यात्रियों ने आगरा के लिए सफर किया, वहीं आगरा से 95 यात्री हैदराबाद के लिए रवाना हुए। इंडिगो एयरलाइन इस रूट के लिए एयरबल-320 का इस्तेमाल कर रही है, जिसमें 180 सीटें होती हैं। आने वाले समय में यात्रियों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद है।

Also Read

प्रतिबंध के बावजूद पढ़ी गई नमाज, ASI अनजान, कहा- वहां सिक्योरिटी नहीं...

29 Sep 2024 03:50 PM

आगरा ताजमहल पर फिर विवाद : प्रतिबंध के बावजूद पढ़ी गई नमाज, ASI अनजान, कहा- वहां सिक्योरिटी नहीं...

ताजमहल की देखरेख और संरक्षण पर कई बार सवाल उठ चुके हैं। एक और विवाद चर्चा में आया है। ताजा मामला ताजमहल पर नमाज पढ़ने का है... और पढ़ें