Agra News : ताज नगरी में नहीं थम रहे श्वान के हमले, नौनिहाल पर पागल कुत्ते का हमला, परिजन बच्चे को लेकर परेशान

ताज नगरी में नहीं थम रहे श्वान के हमले, नौनिहाल पर पागल कुत्ते का हमला, परिजन बच्चे को लेकर परेशान
UPT | प्रतीकात्मक फोटो

Feb 27, 2024 18:53

जनपद में श्वान के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे, आवारा कुत्तों के हमलों से आगरा में कई लोगों की जान जा चुकी है बावजूद इसके जिला प्रशासन, पंचायत एवं नगर निगम आवारा पशुओं…

Feb 27, 2024 18:53

Agra News : आगरा में शहर से लेकर देहात तक आवारा श्वानों का आतंक है। आवारा श्वान मासूम बच्चों को अपना निशाना बना रहे हैं। एक 7 वर्षीय मासूम को आवारा श्वान का शिकार बना। आवारा श्वान ने इस मासूम पर हमला किया और सिर से लेकर पैर तक बुरी तरह से जख्मी कर दिया था। परिजन घायल अवस्था में उसे बेहतर इलाज के लिए आगरा के जिला अस्पताल लेकर पहुँचे। जहां चिकित्सकों ने उसे तुरंत भर्ती किया और फिर इलाज शुरू कर दिया।
 
पूरा मामला बाह क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। बाह क्षेत्र के ग्राम पंचायत संपुरा के पूरा बघेल में कृष्ण नाम का युवक अपने परिवार के साथ रहता है। कृष्ण पेशे से किसान है। सोमवार दोपहर को उसका 7 वर्षीय मासूम घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेला था। तभी अचानक से आवारा श्वान में उस पर हमला कर दिया। आवारा श्वान ने बच्चे को नीचे डाल लिया। बच्चे की चीखें सुनकर घर से परिजन भागे तो उनके होश उड़ गए। लाठी डंडों से आवारा श्वान पर हमला किया तब जाकर श्वान ने बच्चे के छोड़ा।
 
आवारा श्वान ने बच्चे को सिर से लेकर पैर तक काटा
आवारा श्वान ने बच्चे को सिर से लेकर पैर तक काट लिया। घायल अवस्था मे मासूम को पास के ही सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहाँ से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मासूम के पिता अरविंद सिंह ने बताया कि हम लोग खेत पर थे। कृष्णा अपने दोस्तों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। तभी पागल श्वान ने उस पर हमला बोला दिया। उसे बुरी तरह से काट लिया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले गए जहाँ से उसे आगरा रेफर किया गया। उन्होंने बताया कि उन्हें आसपास के लोगों ने बताया कि बच्चे पर हमला करने से पहले उसने एक महिला व भैंस पर हमला किया था।

Also Read

जाने कौन हैं तेज प्रताप जिन्हें अखिलेश ने सौंपी अपनी विरासत, लालू से है खास नाता

9 Oct 2024 04:20 PM

मैनपुरी उत्तर प्रदेश उपचुनाव : जाने कौन हैं तेज प्रताप जिन्हें अखिलेश ने सौंपी अपनी विरासत, लालू से है खास नाता

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव में पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव को उम्मीदवार घोषित किया है... और पढ़ें