Firozabad News : जिला जेल में बंदी की संदिग्ध मौत, भीम आर्मी ने किया पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

जिला जेल में बंदी की संदिग्ध मौत, भीम आर्मी ने किया पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
UPT | भीम आर्मी के कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए

Jun 21, 2024 19:02

फिरोजाबाद जिला जेल में बाइक चोरी के मामले में बंद एक बंदी की संदिग्ध हालत में मौत होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने पुलिस पर मारपीट और टॉर्चर करने का आरोप लगाया है...

Jun 21, 2024 19:02

Firozabad News : फिरोजाबाद जिला जेल में बाइक चोरी के मामले में बंद एक बंदी की संदिग्ध हालत में मौत होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने पुलिस पर मारपीट और टॉर्चर करने का आरोप लगाया है। जिससे उसकी मौत हुयी है। तीन दिन पूर्व बाइक चोरी के मामले में वह जेल गया था। जेल प्रशासन ने बीमारी से मौत होने का कारण बता रहा है।  

19 जून को बाइक चोरी में गया था जेल
जानकारी के अनुसार, फ़िरोज़ाबाद के हिमायूपुर नगला पचिया निवासी 28 वर्षीय आकाश सिंह को थाना दक्षिण पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में गिरफ्तार कर 19 जून को जेल भेजा था। उसके साथ ही पुलिस ने शिवम सिंह निवसी हिमायूंपुर थाना दक्षिण को भी जेल भेजा था। शुक्रवार सुबह आकाश की मौत हो गई। जेल प्रशासन द्वारा मौत का कारण बीमारी बताया जा रहा है। वहीं घटना के बाद परिजन और भीम आर्मी के लोग भी पहुंच गए। इस दौरान परिजनों ने थाना दक्षिण पुलिस ऒर जेल प्रशासन पर उसके साथ मारपीट ऒर टॉर्चर करने का आरोप लगाया है। 

भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने किया प्रदर्शन
​पोस्टमार्टम हाउस पर भीम आर्मी के पदाधिकारी भी पहुंच गए। उन्होंने पुलिस और जेल प्रशासन पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। वह इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग कर रहे हैं। वहीं मृतक की पत्नी प्रीती का रो-रोकर बुरा हाल है। उसका कहना है कि वह पति के साथ किराए के मकान में रहती थी। कुछ दिन पहले वह अपने माता पिता के साथ रहने चले गए थे। वह अब किराए के मकान में अपनी गुजर बसर कैसे करेगी। 

भाजपा विधायक मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे
घटना की सूचना पर बीजेपी सदर विधायक मनीष असीजा भी पहुंच गये। मृतक के परिजनों से मुलाकात करते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है। उन्होंने युवक की मौत के कारणों को लेकर अधिकारियों से वार्ता कर परिवार को न्याय दिलाने का अश्वासन भी दिया। 

क्या बोले अधिकारी
जेल सुप्रीडेंट एके सिंह का कहना है कि 19 जून को चोरी के मामले में उसे जेल लाया गया था। गुरुवार रात उसकी तबियत खराब हुई थी। डाक्टरों ने जेल में उसे दवा दी और वह ठीक हो गया था। शुक्रवार सुबह पांच बजे अचानक फिर उसकी तबियत बिगड़ी। उसे जिला अस्पताल लेकर गए। जहां उसकी मौत हो गई। एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा ने बताया कि जेल अधीक्षक कि सूचना पर आकाश को हॉस्पीटल मे भर्ती कराया गया था। जहां उसकी मौत हो गयी है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Also Read

पर्यटन मंत्री बोले-भगवान श्रीरामचन्द्र के जीवन से हमें मर्यादा में रहकर अपने धर्म पथ पर चलने की शिक्षा मिलती है

29 Sep 2024 01:24 AM

मैनपुरी Mainpuri News : पर्यटन मंत्री बोले-भगवान श्रीरामचन्द्र के जीवन से हमें मर्यादा में रहकर अपने धर्म पथ पर चलने की शिक्षा मिलती है

महामंडलेश्वर हरिहरानंद जी महाराज ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन चरित्र हमें अनुशासन, धर्म और पिता के लिए उनके त्याग को दर्शाता है। भगवान श्रीराम के जीवन का अनुशरण करने वाले का जीवन धन्य हो जाता है। और पढ़ें