फिरोजाबाद न्यूज : गंगा स्नान कर लौट रहे परिवार के तीन सदस्यों की हादसे में मौत, मचा कोहराम

गंगा स्नान कर लौट रहे परिवार के तीन सदस्यों की हादसे में मौत, मचा कोहराम
UPT | हादसे के बाद गमगीन परिजन।

Jun 17, 2024 00:01

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद का एक परिवार रविवार को गंगा दशहरा पर सोरों में स्नान करके कार से लौटते समय एटा के थाना रिजोर क्षेत्र में हादसे का शिकार हो ग़या...

Jun 17, 2024 00:01

Firozabad News : फिरोजाबाद के शिकोहाबाद का एक परिवार रविवार को गंगा दशहरा पर सोरों में स्नान करके कार से लौटते समय एटा के थाना रिजोर क्षेत्र में हादसे का शिकार हो ग़या। हादसे में कार सवार में पुजारी सहित सास-बहू की मौत हो गई। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सभी लोग एटा के लिए रवाना हो गए। वहीं हादसे के बाद पूरी कॉलोनी में मातम छा गया। 

कासगंज स्थित सोरों गए थे गंगा स्नान करने
जानकारी के अनुसार, मूल निवासी नरहा हवेलिया, तहसील सौरिख जनपद कन्नौज निवासी 60 वर्षीय सरला देवी अपने परिवार के साथ शिकोहाबाद के मेलावाला बाग स्थित नेहरू एन्क्लेव में रहती थी। बताया गया है कि सरला देवी पत्नी  महाराज सिंह, अपने 27 वर्षीय बेटे गोविंद, 23 वर्षीय बहू पिंकी, 45 वर्षीय रिश्तेदार गिरीश और 11 वर्षीय दया के साथ रविवार तड़के एक बजे कार से गंगा स्नान के लिए कासगंज स्थित सोरों गए थे।

ईशन नदी के पास हुआ हादसा
परिवार के सभी लोग सोरों में गंगा स्नान करने के बाद कार से वापस लौट रहे थे। कार को गोविंद चला रहा था। इस दौरान जब उनकी कार एटा जनपद के थाना रिजोर क्षेत्र में ईशन नदी के पास पहुंची तो एक बस को ओवरटेक करने के प्रयास में कार सामने से आ रहे ट्रैक्टर में जा घुसी। हादसे में कार सवार सास-बहू एवं गिरीश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में सवार गोविंद और दया गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी की। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

परिवार में छाया मातम
हादसे की जानकारी मिलते ही शिकोहाबाद स्थित मृतकों के परिवार में कौहराम मच गया। कॉलोनी के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। सभी लोग मृतक के घर पर पहुंचकर ढांढस बंधा रहे थे। वहीं मृतकों के परिजन भी ऐटा के लिए रवाना हो गए थे।

Also Read

कंपनी से घर लौट रहे कर्मचारी की हत्या, नकाबपोश बदमाशों ने बरसाईं गोलियां

26 Jun 2024 09:32 AM

मथुरा Mathura News : कंपनी से घर लौट रहे कर्मचारी की हत्या, नकाबपोश बदमाशों ने बरसाईं गोलियां

थाना छाता क्षेत्र में मंगलवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। थाने से 500 मीटर दूर हाईवे पर हुई इस वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने तुरंत प्रेम सिंह को अस्पताल पहुंचाया जहां ... और पढ़ें