Agra News : फतेहपुर सीकरी के बुलंद दरवाजा परिसर में पकाया गया खाना, जानें किस पर गिरी गाज...

फतेहपुर सीकरी के बुलंद दरवाजा परिसर में पकाया गया खाना, जानें किस पर गिरी गाज...
UPT | फतेहपुर सीकरी के बुलंद दरवाजा में खाना पकाते जायरीन।

Jul 15, 2024 15:26

वैश्विक पर्यटन नगरी आगरा में आधा दर्जन से अधिक पुरातत्व स्मारक हैं। कई बार इन वैश्विक धरोहरों में ऐसे क्रियाकलाप देखने को मिलते हैं, जो भारतीय पुरातत्व संरक्षण विभाग द्वारा प्रतिबंधित हैं। हास्यास्पद यह है कि जिस...

Jul 15, 2024 15:26

Agra News : वैश्विक पर्यटन नगरी आगरा में आधा दर्जन से अधिक पुरातत्व स्मारक हैं। कई बार इन वैश्विक धरोहरों में ऐसे क्रियाकलाप देखने को मिलते हैं, जो भारतीय पुरातत्व संरक्षण विभाग द्वारा प्रतिबंधित हैं। हास्यास्पद यह है कि जिस विभाग को उनके रख-रखाव एवं संरक्षण का दायित्व दिया गया है, उनकी नाक के नीचे ही तमाम ऐसी गतिविधियां संपन्न हो जाती हैं, जिनकी एएसआई को भनक तक नहीं लगती। जब मामला मीडिया में आता है, उसके बाद मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया जाता है। ताजमहल, आगरा किला, एत्माददौला, फतेहपुर सीकरी सबसे चर्चित स्मारकों में शुमार हैं। जहां पर प्रतिबंधित किए गए कार्यों को सबसे अधिक बल मिलता है। इसी क्रम में विश्व धरोहर स्मारक फतेहपुर सीकरी के बुलंद दरवाजा परिसर के बरामदे में गैस के चूल्हे पर भगोने में पुलाव पकाकर खा रहे सैलानियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल हुआ है। स्मारक में खाना पकाना प्रतिबंधित है। वीडियो वायरल होने पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने सुरक्षा में तैनात एसआईएस के जवानों को ड्यूटी से हटा दिया।

ये है पूरा मामला
ताजमहल की सुरक्षा में सेंध लगाते हुए रविवार को मुख्य गुंबद पर ड्रोन उड़ा तो सीकरी में दरगाह परिसर में चूल्हा जलाकर पुलाव पकाने की ख़बर से पुरातत्व विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि अजमेर के जायरीन की भीड़ रविवार को जियारत के लिए सीकरी दरगाह परिसर में उमड़ी। इसी दौरान जायरीन के एक समूह ने बुलंद दरवाजा परिसर के बरामदे में गैस चूल्हे पर भगोने में पुलाव बनाकर परोसा। किसी ने इसका वीडियो बनाकर वॉयरल कर दिया। इसकी जानकारी होने पर पुरातत्व विभाग के अधिकारी सक्रिय हुए। उन्होंने जायरीन को तलाश किया, मगर वे दरगाह परिसर में कहीं नहीं मिले। इसके बाद जांच में सुरक्षाकर्मियों की लापरवाही पाई गई। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के संरक्षण सहायक दिलीप सिंह ने बताया कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एसआईएस के दो जवानों को हटा दिया गया है। सीकरी परिसर में खाना बनाना प्रतिबंधित है। कड़ी कार्रवाई करने के लिए उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जा रही है।

दरगाह परिसर में सज रहीं दुकानें 
जायरीन के आने पर फतेहपुर सीकरी दरगाह परिसर में दुकानें भी सज रही हैं। स्थानीय लोग यहां पर्यटकों को सामान बेच रहे हैं। एएसआई के संरक्षण सहायक ने थाना पुलिस को इस मामले में कार्रवाई के लिए लिखा है, लेकिन कोई कार्रवाई नही की गई। एएसआई के सीसीटीवी कैमरों में सभी व्यावसायिक गतिविधियां कैमरे में कैद हैं।

क्या कहते हैं एएसआई के अधीक्षण पुरातत्वविद 
इस संबंध में एएसआई के अधीक्षण पुरातत्वविद राज कुमार पटेल ने उत्तर प्रदेश टाइम्स को बताया कि इस मामले को पुरातत्व विभाग ने गंभीरता से लिया है। वहां पर तैनात कर्मचारियों को हटा दिया गया है। यह मामला बेहद गंभीर है, इसलिए वह खुद वहां निरीक्षण के लिए जाएंगे। इसके साथ ही मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। एक सवाल के जवाब में राजकुमार पटेल एएसआई कर्मचारियों का बचाव करते दिखे। उन्होंने कहा कि सुरक्षाकर्मी भी एएसआई के बिहाफ पर तैनात हैं। इस समय जायरीन बहुत अधिक आ रहे हैं, क्राउड बहुत अधिक है। 

Also Read

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन 15, 551 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा, 7969 अभ्यर्थियों ने छोड़ा पेपर

24 Aug 2024 08:29 PM

आगरा Agra News : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन 15, 551 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा, 7969 अभ्यर्थियों ने छोड़ा पेपर

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के 27 केंद्रों पर ट्रिपल लेयर सुरक्षा व्यवस्था थी, तो वहीं परीक्षा केंद्रों पर गिद्ध की तरह हर परीक्षार्थी पर नजर रखी जा रही थी... और पढ़ें