Agra News : घर जा रही युवती के साथ लूटपाट, आधा घंटे बाद पहुंची पुलिस, जानें पूरा मामला... 

घर जा रही युवती के साथ लूटपाट, आधा घंटे बाद पहुंची पुलिस, जानें पूरा मामला... 
UPT | घर जा रही युवती के साथ लूटपाट।

Jul 19, 2024 11:33

पुलिस कमिश्नरी सिटी जोन के अंतर्गत आने वाले थाना न्यू आगरा में देर रात बाइकर गैंग ने युवती के साथ लूट की घटना को अंजाम दे दिया। वह बहन के साथ घर जा रही थी। पीड़िता कुछ कर पाती, उससे पहले ही...

Jul 19, 2024 11:33

Agra News : पुलिस कमिश्नरी सिटी जोन के अंतर्गत आने वाले थाना न्यू आगरा में देर रात बाइकर गैंग ने युवती के साथ लूट की घटना को अंजाम दे दिया। वह बहन के साथ घर जा रही थी। पीड़िता कुछ कर पाती, उससे पहले ही बदमाश धक्का देकर भाग निकले। पीड़िता की सूचना देने के करीब 30 मिनट बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। लूट की घटना के बाद कॉलोनी में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से बदमाशों की पहचान का प्रयास कर रही है। 

क्या है पूरा मामला
बताया जा रहा है कि मामू भांजा, गांधी पार्क थाना, अलीगढ़ निवासी छाया बंसल बुधवार को आगरा आई थीं। उन्हें एक कंपनी में इंटरव्यू देना था। न्यू आगरा में अपनी बहन रिति गर्ग के घर पर रुकी थीं। बृहस्पतिवार रात 8:45 बजे बहन के साथ पीजी हॉस्टल में कमरा देखकर घर वापस आ रही थीं। कॉलोनी में बाइक पर पीछे से दो बदमाश आए। एक बदमाश ने छाया के हाथ में लगा पर्स छीन लिया। उन्होंने विरोध किया। मगर, बदमाश धक्का देकर भाग गए। गनीमत रही कि छाया के चोट नहीं लगी। दोनों बहनों ने शोर मचा दिया। इस पर कालोनी के लोग आ गए। छाया ने महिला हेल्पलाइन पर शिकायत की। मगर, आधा घंटे तक पुलिस नहीं पहुंची। इस पर दोबारा कॉल किया। तब 112 पर कॉल डायवर्ट कर जानकारी ली गई। पर्स में 7 हजार रुपये रखे हुए थे। थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र भाटी का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

थाने के पास जमघट, पुलिस की खुली छूट
कॉलोनी के लोगों का कहना था कि लूट की सूचना दो बार पुलिस को दी गई। दूसरी बार में भी पुलिस आधा घंटे बाद आई। पीड़ित थाने पर तहरीर देने गई। पुलिस कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देख रही है। कॉलोनी के लोगों का कहना था कि थाना न्यू आगरा के बराबर में रेस्टोरेंट और ढाबे पर रातभर युवकों का जमघट लगा रहता है। रास्ता तक घेर लिया जाता है। नशे में युवक आपस में झगड़ते हैं। पुलिस भी निकलती रहती है। मगर, थाने के बराबर में होने की वजह से कोई कार्रवाई नहीं होती है। लुटेरे भी इन्हीं लोगों के बीच ग्राहक बनकर खड़े रहते हैं। ग्राहक बनकर वारदात को अंजाम देते हैं। इस घटना के बाद एक बार फिर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े रहे हैं। 

Also Read

राधा अष्टमी की तैयारियों को लेकर प्रसाशनिक अधिकारियों का मंथन, डीएम ने दिए ये निर्देश

2 Sep 2024 06:23 PM

मथुरा Mathura News : राधा अष्टमी की तैयारियों को लेकर प्रसाशनिक अधिकारियों का मंथन, डीएम ने दिए ये निर्देश

भगवान श्री कृष्ण की आराध्या राधरानी के जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर प्रसाशनिक अधिकारी बैठक कर मंथन कर रहे हैं।और बरसाना में आयोजित होने... और पढ़ें