मथुरा में फौजी की हत्या : हत्यारोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हाईवे किया जाम, पुलिस के फूले हाथ-पांव

हत्यारोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हाईवे किया जाम, पुलिस के फूले हाथ-पांव
UPT | हाईवे पर लगाया जाम

Apr 04, 2024 18:18

मथुरा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां सीएम योगी के आगमन से पहले फौजी की हत्या का मामला सामने आया। बताया गया कि छुट्टी पर आए एक फौजी का शव गुरुवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। फौजी की हत्या का आरोप लगाते हुए आक्रोशित भीड़ ने हाईवे जाम कर दिया। इसके चलते पूरे हाईवे पर कई किमी...

Apr 04, 2024 18:18

Short Highlights
  • मंगलवार को गायब हो गया था फौजी, अब मिला उसका शव
  • गांव से एक युवती भी है गायब, उसका अभी नहीं लगा सुराग
  • पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • फौजी मेरठ में राजपूत रेजीमेंट में था तैनात, छुट्ट पर आया था घर
Mathura News : मथुरा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां सीएम योगी के आगमन से पहले फौजी की हत्या का मामला सामने आया। बताया गया कि छुट्टी पर आए एक फौजी का शव गुरुवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। फौजी की हत्या का आरोप लगाते हुए आक्रोशित भीड़ ने हाईवे जाम कर दिया। इसके चलते पूरे हाईवे पर कई किमी लंबा जाम लग गया। जबकि शहर में सीएम योगी का आगमन था। जाम खुलवाने में पुलिस के पसीने छूट गए। इसके लिए मौके पर पीएसी के जवान बुलाए गए। इसके बाद किसी तरह जाम खुलवाया गया। इस दौरान जाम में बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोग परेशान नजर आए। साथ ही इस जाम में कई एम्बुलेंस भी फंसी रही।

यह है पूरा मामला
घटना जैंत थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जहां गुरुवार को एक फौजी का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला था। जिसकी पहचान लोकेश प्रताप निवासी जैत के रूप में हुई। वहीं बताया गया कि मृतक फौजी के गायब होने को लेकर परिजनों ने बुधवार की रात गांव के ही कुछ लोगों को नामजद करते हुए थाना जैत पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं बृहस्पतिवार की सुबह जब फौजी के शव मिलने की जानकारी परिजनों और गांव के लोगों को लगी तो वह मौके पर पहुंच गए। जहां परिजनों और गांव के लोगों ने फौजी की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान आक्रोशित भीड़ ने हाईवे पर जाम लगा दिया। हाईवे पर कई घंटे तक लंबा जाम लगा रहा।

जाम खुलवाने को पुलिस ने बहाया पसीना 
सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाकर हाईवे खाली कराने की कोशिश की, लेकिन भीड़ मानने को तैयार नहीं हुई। बताया गया कि भीड़ लगातार बढ़ती ही जा रही थी। इसे देखकर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। इसके बाद मौके पर पीएसी बल को बुलाया गया है। माहौल देखकर लग रहा था कि सीएम के आने से पहले हाईवे खाली कराना काफी चुनौतीपूर्ण होगा। यदि ऐसा हुआ तो पीएसी कभी भी भीड़ पर लाठीचार्ज कर सकती है। उधर, सूचना मिलने पर गोवर्धन विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह भी मौके पर पहुंचे। लेकिन भीड़ ने उनकी भी बात मानने से इनकार कर दिया। वहीं मौके पर एसपी सिटी अरविंद सिंह, सीओ सिटी प्रवीण कुमार मलिक, एसडीएम सदर भी पहुंचे।

परिजनों का यह है आरोप
परिजों का आरोप है कि फौजी को ट्रेन के आगे धक्का देकर उसकी हत्या की गई है। बताया गया कि मृतक फौजी लोकेश प्रताप वर्तमान में सेना की राजपूत रेजीमेंट मेरठ में तैनात था और रविवार की रात ही छुट्टी लेकर गांव आया था। इस मामले में देर रात परिजन ने कुछ लोगों पर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। जहां फौजी की हत्या की आशंका के चलते थाने का घेराव भी किया था। वहीं गुरुवार की सुबह उसका अचानक शव रेलवे ट्रैक से बरामद कर लिया गया। जिसके बाद कार्रवाई की मांग करते हुए लोगों की भीड़ ने हाईवे पर जाम लगा दिया। सीओ सदर कुंवर आकाश सिंह ने परिजनों को समझाया। मृतक के पिता लक्ष्मण सिंह ने नामजदों के खिलाफ प्रेम प्रसंग के शक में बेटे को ट्रेन के आगे धक्का देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए सात लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। जहां पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में भी लिया है।

मंगलवार की सुबह घर से निकला था 
मृतक फौजी के पिता लक्ष्मण सिंह ने बताया बेटा लोकेश प्रताप रविवार रात छुट्टी लेकर घर आया था। मंगलवार की सुबह घर से निकल गया और शाम तक नहीं लौटा। गांव के पवन ने बताया कि लोकेश गांव के किसी व्यक्ति से फोन पर बातचीत कर कर रहा था। आरोप है कि इस मामले में आरोपियों ने उसे अपने घर बुलाया था। रात में करीब 10 बजे तक जब लोकेश घर नहीं लौटा तो लक्ष्मण ने अपने दूसरे पुत्र राजू को आरोपी व्यक्ति के घर भेजा। राजू को देखकर आराेपी हरिसिंह आग बबूला हो गया और परिवार को देख लेने की धमकी दी। बताया जा रहा है कि गांव की एक युवती भी लोकेश प्रताप के साथ ही गायब हो गई थी। जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है, जबिक फौजी का शव बरामद हो गया। एसीपी सिटी अरविंद सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। जांच कर सभी आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी।

Also Read

सीएम योगी के विजन से पुलिस इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी मजबूती

27 Jul 2024 03:46 PM

आगरा आगरा में अत्याधुनिक नई कमिश्नरेट बिल्डिंग का निर्माण : सीएम योगी के विजन से पुलिस इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी मजबूती

यह परियोजना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी विजन का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य राज्य में पुलिस बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है। मुख्यमंत्री योगी के दिशा-निर्देशों के अनुसार... और पढ़ें