विवादों में घिरे कथावाचक अनिरुद्धाचार्य : गाय का महत्व बताते हुए महिलाओं पर की थी अभद्र टिप्पणी, लोग भड़के

गाय का महत्व बताते हुए महिलाओं पर की थी अभद्र टिप्पणी, लोग भड़के
UPT | विवादों में घिरे कथावाचक अनिरुद्धाचार्य

Aug 04, 2024 19:49

धार्मिक पीठ पर बैठकर विवादित टिप्पणी करने का मामला थम नहीं रहा है। पहले प्रदीप मिश्रा, फिर इंद्रदेव महाराज और अब कथावाचक अनिरुद्धाचार्य विवादों में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है।

Aug 04, 2024 19:49

Short Highlights
  • विवादों में घिरे कथावाचक अनिरुद्धाचार्य
  • महिलाओं पर की थी अभद्र टिप्पणी
  • दी गई आंदोलन की चेतावनी
Mathura News : धार्मिक पीठ पर बैठकर विवादित टिप्पणी करने का मामला थम नहीं रहा है। पहले प्रदीप मिश्रा, फिर इंद्रदेव महाराज और अब कथावाचक अनिरुद्धाचार्य विवादों में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अनिरुद्धाचार्य महाराज महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। महाराज का वीडियो वायरल हुआ तो लोग भड़क गए। अब उनके खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

जानिए क्या है पूरा मामला
अनिरुद्धाचार्य महाराज वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर बीते कुछ दिनों से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह कह रहे हैं कि 'एक आदमी मुझसे बोला कि महाराज आप गाय को माता कहते हो, तो भैंस को बुआ कह सकते हो, क्योंकि दूध गाय भी देती है, दूध भैंस भी देती है। मैंने उसे बैठाया। उससे पूछा कि तुमने अपनी मां का दूध पिया या अपनी बहन का दूध पिया? दूध तो तुम्हारी बहन भी देती है, तो तुमने मां का ही दूध क्यों पिया है? भांजे (बहन के बच्चे) होंगे तो पीते ही होंगे, तुम भी लग जाते।'

एक साल पुरानी है वीडियो
सोशल मीडिया पर पर वायरल इस वीडियो की जब हमने जांच की तो पाया कि यह वीडियो पिछले साल उनके यूट्यूब चैनल पर अपलोड की गई थी। 19 जुलाई 2023 को अपलोड इस वीडियो में अनिरुद्धाचार्य महाराज सावन में गौ माता की सेवा करने के फल के बारे में बता रहे थे। गाय के दूध का महत्व बताते हुए अनिरुद्धाचार्य महाराज ने कहा कि किसी भी साइंटिस्ट से इसके बारे में पूछ लेना। हालांकि इस दौरान वह चार बार कोशिश के बाद भी साइंटिस्ट शब्द सही से नहीं बोल पाए।

वैज्ञानिकों के नाम पर अवैज्ञानिक दावे
अनिरुद्धाचार्य महाराज ने अपनी इस वीडियो में वैज्ञानिकों का नाम लेकर ऐसे दावे किए, जिनसे वैज्ञानिक तनिक भी इत्तिफाक नहीं रखते। अनिरुद्धाचार्य महाराज ने कहा कि विज्ञान कहता है कि गाय का एक तोला घी जलाने से 1 टन ऑक्सीजन पैदा होती है। जबकि विज्ञान इस दावे को सच नहीं मानता है। विज्ञान के मुताबिक एक तोला यानी 10-11 ग्राम किसी भी चीज से 1000 किलोग्राम उत्पाद पैदा करना संभव ही नहीं है। वहीं महाराज का एक और वीडियो वायरल है, जिसमें वह एक महिला से पूछ रहे हैं कि उसके कितने पति हैं। हालांकि हम इस बारे में स्पष्ट रूप से नहीं कह सकते कि उनका संदर्भ क्या था।

Also Read

आरोपी और उसके रिश्तेदारों की चार दुकानें सील, जानिए गोदाम में कब हुआ था विस्फोट

19 Sep 2024 07:00 PM

फिरोजाबाद खेतों से पटाखों के डिब्बे जब्त : आरोपी और उसके रिश्तेदारों की चार दुकानें सील, जानिए गोदाम में कब हुआ था विस्फोट

शिकोहाबाद में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नौशहरा के खेतों से 13 कार्टून पटाखों के बरामद किए हैं। आरोपित और उसके रिश्तेदारों की चार दुकानों को सील कर दिया गया है। पुलिस ने लाइसेंस की शर्तों की अनदेखी और क्षमता से अधिक पटाखे स्टोर करने के आरोप में यह कार्रवाई की है। और पढ़ें