Agra News : मालदीव के राष्ट्रपति को ताजमहल की खूबसूरती ने मोहा, पच्चीकारी पर मोहित मुइज्जु... 

मालदीव के राष्ट्रपति को ताजमहल की खूबसूरती ने मोहा, पच्चीकारी पर मोहित मुइज्जु... 
UPT | कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के साथ मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जु।

Oct 08, 2024 21:34

मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जु मंगलवार की सुबह पत्नी के साथ खेरिया एयरपोर्ट पर उतरे। जहां उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने उनकी आगवानी की। खेरिया एयरपोर्ट से उनका काफिला सीधे...

Oct 08, 2024 21:34

Agra News : मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जु मंगलवार की सुबह पत्नी के साथ खेरिया एयरपोर्ट पर उतरे। जहां उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने उनकी आगवानी की। खेरिया एयरपोर्ट से उनका काफिला सीधे शिल्पग्राम पहुंचा। शिल्पग्राम में उनके स्वागत में कलाकारों द्वारा मयूर नृत्य व रास की प्रस्तुति दी गई। यहां से गोल्फकार्ट में बैठकर वे ताजमहल पहुंचे। यहां पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीक्षण पुरातत्वविद् डॉ. राजकुमार पटेल ने अगवानी करने के साथ ही मालदीव के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को ताज का दीदार कराया। 

भौंचक रह गए पति पत्नी
मालदीव के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी दोनों ने ताज के बारे में डॉ. राजकुमार पटेल से काफी जानकारी ली। वे ताज की नक्कासी को देख भौंचक रह गए। करीब एक घंटे तक वे ताज के अंदर रहे। चलते समय मालदीव के राष्ट्रपति ने विजिटर बुक में ताज के सौंदर्य के बारे में लिखा। ताज का दीदार करने के बाद मालदीव के राष्ट्रपति वापस खेरिया एयरपोर्ट पहुंचे और सीधे मालदीव के लिए रवाना हो गए।

बंद रहे रास्ते, परेशान हुए लोग 
मालदीव के राष्ट्रपति के आगमन के चलते खेरिया एयरपोर्ट से लेकर ताजमहल तक के रास्ते बंद कर दिए गये थे। जिसकी वजह से सुबह ही ऑफ़िस और अपने काम पर जाने वालों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। मुइज्जू की यात्रा के कारण ताजमहल सुबह आठ बजे से दस बजे तक आम पर्यटकों के लिए बंद रहा, जिससे सैलानियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्कूल के छात्रों के समूह को भी ताजमहल देखने से रोका गया, जिससे उन्हें बाहर ही बैठना पड़ा। शिल्पग्राम से ताजमहल तक सभी दुकानें सुबह से बंद रहीं। ऐसा पहली बार हुआ। 

प्रेम और वास्तुकला का प्रतीक 
ताजमहल प्रेम और वास्तुकला का प्रतीक है। उसने एक बार फिर अपनी खूबसूरती से एक महत्वपूर्ण राजनैतिक हस्ती को मंत्रमुग्ध किया। राष्ट्रपति मुइज्जु की यात्रा ने ताजमहल की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर की एक बार फिर पुष्टि की है।

Also Read

स्मार्ट मीटर लगाने गए कर्मचारियों के साथ की मारपीट, भाग कर बचाई जान

8 Oct 2024 05:43 PM

एटा विद्युत विभाग की टीम पर हमला : स्मार्ट मीटर लगाने गए कर्मचारियों के साथ की मारपीट, भाग कर बचाई जान

एटा के जलेसर में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची बिजली विभाग की टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से बचने के लिए विभाग के कर्मचारियों ने भाग कर अपनी जान बचाई... और पढ़ें