Agra News : महिला भक्त के पति ने किया भोले बाबा का बचाव, कहा- हाथरस हादसा साजिश है...

महिला भक्त के पति ने किया भोले बाबा का बचाव, कहा- हाथरस हादसा साजिश है...
UPT | हाथरस सत्संग हादसे में घायल महिला और उसका पति।

Jul 04, 2024 15:34

हाथरस के सिकंदराराऊ में घटित हुए वीभत्स हादसे में करीब 121 बेकसूर लोगों की जान जा चुकी है। इतने वीभत्स हादसे का मुख्य आरोपी नारायण साकार हरि उर्फ़ भोले बाबा फरार है। हाथरस कांड की गूंज लखनऊ...

Jul 04, 2024 15:34

Agra News : हाथरस के सिकंदराराऊ में घटित हुए वीभत्स हादसे में करीब 121 बेकसूर लोगों की जान जा चुकी है। इतने वीभत्स हादसे का मुख्य आरोपी नारायण साकार हरि उर्फ़ भोले बाबा फरार है। हाथरस कांड की गूंज लखनऊ से लेकर संसद और उच्च न्यायालय तक सुनाई दे रही है। उधर, सत्संग सभा में हुई मौतों से लोगों में आक्रोश है। वहीं, घायलों का कई जनपदों में उपचार चल रहा है। हाथरस सत्संग कांड की एक पीड़िता आगरा के जिला अस्पताल में भर्ती है। सत्संग में भगदड़ के दौरान ये महिला चपेट आई थी। उसके साथ सत्संग में उसका पति भी गया था, जिसने अपनी पत्नी को उस भीड़ से बचा लिया। भीड़ में चोटिल हुई पत्नी को आगरा ले आया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

सत्संग में जरूर जाती है पत्नी
पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी बाबा की अनुयाई है। वो बाबा के सत्संग में जरूर जाती है। हाथरस में सत्संग था, जो पास था, इसलिए पत्नी भी बाबा के सत्संग में शामिल होने के लिए चली गई। लेकिन, बाबा के जाने के बाद वहां पर भगदड़ मच गई और उसकी पत्नी भी चपेट में आ गई। वह बड़ी मुश्किल से अपनी पत्नी को उस भीड़ से बचा पाया और बेहतर इलाज के लिए आगरा ले आया। आगरा लाने पर उसने अपनी पत्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 

शांत स्वभाव के होते हैं अनुयायी
पीड़िता के पति ने बताया कि वह काफी समय से बाबा के सत्संग में जा रहा है। पत्नी के साथ जाता है, लेकिन पहले कभी ऐसा नहीं देखा। उसने यह भी कहा कि सत्संग में जो अनुयायी आते हैं, वह शांत स्वभाव के होते हैं। भगदड़ नहीं करते। एक दूसरे से छूने से भी कतराते हैं। ऐसे में जो भगदड़ हुई है, वह बाहर के लोगों ने की है। ऐसा लगता है कि किसी साजिश के तहत इस घटना को अंजाम दिया गया है।

Also Read

लूट के आरोपी ने व्हीलचेयर पर जाकर थाने में किया सरेंडर

5 Oct 2024 08:55 PM

फिरोजाबाद यूपी में अपराधियों को पुलिस का खौफ : लूट के आरोपी ने व्हीलचेयर पर जाकर थाने में किया सरेंडर

यूपी में अपराधियों के बीच पुलिस का खौफ साफ नजर आ रहा है। फिरोजाबाद में एक लूट के दौरान घायल हुए आरोपी ने अपने परिजनों के साथ व्हीलचेयर पर थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण किया... और पढ़ें