Agra News : होली पर रोडवेज की बल्ले-बल्ले, 11.54 करोड़ की कमाई, क्या था स्कीम का जादू... 

होली पर रोडवेज की बल्ले-बल्ले, 11.54 करोड़ की कमाई, क्या था स्कीम का जादू... 
UPT | आगरा परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल

Apr 04, 2024 16:23

फाल्गुन निकलने के साथ होली की खुमारी भी उतर चुकी है। इसी होली पर उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने आगरा परिक्षेत्र में लोगों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचने का काम किया है। यूपी रोडवेज ने...

Apr 04, 2024 16:23

Agra News : फाल्गुन निकलने के साथ होली की खुमारी भी उतर चुकी है। इसी होली पर उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने आगरा परिक्षेत्र में लोगों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचने का काम किया है। यूपी रोडवेज ने होली पर्व पर अपनी करीब 661 बसों को सड़कों पर उतारा और उनसे 11 करोड़ से अधिक की आय अर्जित की है। 

कर्मचारियों ने इंसेंटिव स्कीम को हाथों हाथ लिया
आगरा परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने उत्तर प्रदेश टाइम्स को बताया कि होली के पर्व पर आगरा परिक्षेत्र ने सबसे अधिक नई दिल्ली और जयपुर रोड पर बसों को उतारा। इसके साथ ही इन रूटों पर फेरे भी बढ़ाए। उन्होंने कहा कि होली पर भीड़ बहुत अधिक रही। बावजूद इसके अधिकारियों और कर्मचारियों ने अन्य राज्यों से सामंजस्य स्थापित करते हुए अधिक से अधिक यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए स्कीम भी लागू की गई थी, जिसको कर्मचारियों ने हाथों हाथ लिया। 

पिछले साल के मुकाबले 11 फीसदी अधिक आय
क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल का कहना था कि इस बार होली पर्व पर यूपी रोडवेज ने 11 दिन की होली इंसेंटिव स्कीम दी थी, जो कि 22 मार्च से एक अप्रैल तक चलाई गई। आगरा परिक्षेत्र में इस 11 दिवसीय इंसेंटिव स्कीम में 11 करोड़ 54 लाख से अधिक आय अर्जित की है। यह वर्ष 2023 में 10 करोड़ 41 लाख से अधिक रही। पिछले वर्ष की तुलना में आगरा परिक्षेत्र ने होली पर 11% से अधिक आय अर्जित की है। इस दौरान आगरा में यूपी रोडवेज ने अपने बाड़े की 661 बसों को सड़कों पर दौड़ाया था। यह भी सुनिश्चित किया गया कि चालकों ने ड्रिंक या कोई नशीला मादक पदार्थ का सेवन तो नहीं किया है। इसके लिए निरीक्षकों ने अपनी जिम्मेदारी भी बखूबी निभायी। 

इन शहरों के लिए चलाई गईं बसें
उन्होंने बताया कि होली पर बसों में भीड़ को नियंत्रित करने एवं यात्रियों को सुविधाओं में किसी भी तरीके की कोई परेशानी ना हो, इसके लिए बस अड्डों पर अतिरिक्त कर्मचारियों और अधिकारियों की तैनाती की गई थी। क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि होली पर सबसे अधिक यात्रियों का दबाव नई दिल्ली और जयपुर रूट पर देखने को मिला। इसके अलावा लखनऊ, झांसी, बरेली, गोरखपुर, प्रयागराज, अयोध्या, हरिद्वार, अलीगढ़, इटावा, मैनपुरी और देहरादून के लिए भी बसें संचालित की गईं। 

Also Read

सोशल मीडिया और फोन पर धमकाया था

7 Sep 2024 08:53 PM

मथुरा बीजेपी विधायक को जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार : सोशल मीडिया और फोन पर धमकाया था

मथुरा के मांट विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक राजेश चौधरी को जान से मारने की धमकी देने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विधायक को यह धमकी सोशल मीडिया और फोन पर दी गई थी, जिस पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। और पढ़ें