आगरा में नड्डा के निशाने पर कांग्रेस : कहा- हम दलितों की तकदीर बदलने में विश्वास करते हैं 

कहा- हम दलितों की तकदीर बदलने में विश्वास करते हैं 
UPT | भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन में जेपी नड्डा।

Mar 07, 2024 17:59

आज पूरा विपक्ष फड़फड़ा रहा है, इंडिया गठबंधन के लोग क्यों परेशान हैं। आज दक्षिण से लेकर कश्मीर तक के राजनेता भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। विपक्ष में ऐसी कोई पार्टी नहीं, जो देश...

Mar 07, 2024 17:59

Agra News : आज पूरा विपक्ष फड़फड़ा रहा है, इंडिया गठबंधन के लोग क्यों परेशान हैं। आज दक्षिण से लेकर कश्मीर तक के राजनेता भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। विपक्ष में ऐसी कोई पार्टी नहीं, जो देश और समाज का भला करना चाहती हो। आज हर पार्टी अपना भला कर रही है। किसी भी पार्टी को उठाकर देख लीजिए, हर पार्टी में परिवारवाद हावी है। कश्मीर में फारूक अब्दुल्ला से लेकर दक्षिण में KCR, KTR, स्टालिन, सभी बेटा-बेटी, दामादों से विपक्ष के राजनीतिक दल भरे पड़े हैं। शरद पवार, सुप्रिया सुले, उद्धव ठाकरे आदित्य ठाकरे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी इन सभी के मंत्री भ्रष्टाचार में डूबे हैं। जांच चल रही है। आज कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के लोग बेल पर हैं या जेल में हैं। यह कहना था भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा गुरुवार को भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन में आगरा पहुंचे थे। उन्होंने अपने उद्बोधन में तरकस में रखे हुए सभी तीरों को छोड़ा और विपक्ष पर जमकर हमला बोला।

बीजेपी ने अंत्योदय की शुरुआत की 
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने देश में 60 साल राज किया, लेकिन क्या कांग्रेस ने दलितों, पिछड़ों, अनुसूचित जाति के लोगों को कभी मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया। कांग्रेस ने खुद का और अपनों का भला किया है। जेपी नड्डा ने कहा कि विपक्ष के लोगों को गरीबों, पिछड़ों, युवाओं, असहाय, अल्पसंख्यक एवं अनुसूचित जाति के लोगों से कोई मतलब नहीं है, इन्हें सिर्फ अपनों से मतलब है। उन्होंने कहा कि मैंने राजनीति को लंबे समय से देखा है। जब कांग्रेस की सरकार थी तो हमारे अनुसूचित जातियों के भाइयों को सिर्फ राजनीतिक दृष्टिकोण से सिर्फ वोट बैंक के नज़रिए से देखा जाता था। जब तक देश के अंतिम पंक्ति में बैठने वाले लोगों को लाभ नहीं मिलेगा, तब तक भारत आगे नहीं बढ़ सकता। उन्होंने कहा कि इसलिए हमने अंत्योदय की शुरुआत की, यानी कि अंत के बाद की शुरुआत। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि सरकार को जब सभी की चिंता होगी, सभी का विकास होगा और सभी साथ आएंगे तभी देश आगे बढ़ेगा। 

कांग्रेस ने की बाबा साहेब की उपेक्षा
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि 60 वर्षों के अंदर कांग्रेस ने संविधान का निर्माण करने वाले संविधान शिल्पी बाबासाहेब की सदैव उपेक्षा की है। भाजपा अध्यक्ष यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहब का इतना बड़ा अपमान किया कि उन्हें लोकसभा चुनाव में दो-दो बार हराने का काम किया गया। संसद में भी कांग्रेस ने बाबा साहब को जगह नहीं दी। बाबा साहब को संसद में एक लंबा इंतजार करना पड़ा और जब जनता दल की सरकार आई, तब भाजपा के सहयोग से बाबा साहब को संसद में सम्मान देने का काम किया गया। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहब को मरणोपरांत भी भारत रत्न नहीं दिया गया। कांग्रेस के नेता खुद ही भारत रत्न लेते रहे, लेकिन बाबा साहब को भारत रत्न नहीं दिया गया। नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी, राजीव गांधी तक किसी ने बाबा साहब को भारत रत्न नहीं दिया। बाबा साहब को यह भारत रत्न भाजपा के सहयोग से दिया गया।

20 हजार को फ्री कोचिंग
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंच से कहा कि हम नारों में विश्वास नहीं करते, बल्कि सही मायने में दलितों की तकदीर और तस्वीर बदलने में विश्वास करते हैं। मंच पर इस समय केंद्र सरकार के मंत्री बैठे हुए हैं। वे जानते हैं कि मोदी सरकार ने अनुसूचित जाति मंत्रालय का 90% बजट बढ़ा दिया है। भाजपा सरकार में अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के वजीफा को बढ़ाने का काम किया है, जिससे उनकी शिक्षा में कोई अवरोध न आए। मोदी सरकार ने 16 लाख छात्रावास बनाने का काम किया है, इसके साथ ही अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को कोचिंग भी दी जा रही हैं। आज 20 हजार से अधिक अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को फ्री यूपीएससी की तैयारी के लिए कोचिंग दी जा रही है।

25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर 
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाने का काम किया है। इस दौरान उन्होंने कश्मीर में अनुच्छेद 370 का मुद्दा भी उठाया और कहा कि आज अनुच्छेद 370 हटाने के बाद अनुसूचित जाति के लोग भी अब विधायक बन सकेंगे। इसका भी रास्ता साफ कर दिया गया है। अनुच्छेद 370 से पहले अनुसूचित जाति के लोगों को आरक्षण नहीं था। अब अनुच्छेद 370 हटाने के बाद सरकारी नौकरियों में अनुसूचित जाति के भाइयों को सरकारी नौकरी में आरक्षण मिल रहा है। जम्मू-कश्मीर आज राजनीति की हिस्सेदारी के लिए भी पीएम मोदी ने बढ़ा काम किया है। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा 1:42 पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मंच पर पहुंचे। उनका पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। 

Also Read

ट्रेन का इंतजार कर रहा था, कोर्ट केस की तारीख पर जाना था उदयपुर

19 Sep 2024 09:08 PM

मथुरा रेलवे स्टेशन पर युवक की अचानक मौत : ट्रेन का इंतजार कर रहा था, कोर्ट केस की तारीख पर जाना था उदयपुर

जंक्शन रेलवे स्टेशन पर एक युवक की सीने में जलन के बाद अटैक से मौत हो गई।टिकट कटाकर ट्रेन के इंतजार में ज़िन्दगी की टिकट कट गई।घटना को लेकर परिवार में कोहराम मच गया। और पढ़ें