Aligarh News : घर में अकेली किशोरी से दरिंदगी, मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म, जानें वारदात का सच...

घर में अकेली किशोरी से दरिंदगी, मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म, जानें वारदात का सच...
UPT | अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ दरिंदगी।

May 16, 2024 17:14

अलीगढ़ में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घर में अकेला पाकर पड़ोस के युवक ने घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी घर पर भूसा डलवाने के लिए आया था। नाबालिग लड़की...

May 16, 2024 17:14

Short Highlights
  • अलीगढ़ के टप्पल थाना इलाके में हुई वारदात। 
  • विभिन्न धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज।
Aligarh News : अलीगढ़ में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घर में अकेला पाकर पड़ोस के युवक ने घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी घर पर भूसा डलवाने के लिए आया था। नाबालिग लड़की को अकेला पाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने गुरुवार को अपनी मां से घटना के बारे में बताया। पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए दीन दयाल जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद से 35 वर्षीय आरोपी युवक फरार है। घटना थाना टप्पल इलाके की है। 

13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म
थाना टप्पल कस्बे में रहने वाले की 13 वर्षीय लड़की घर में अकेली थी। गांव का ही राम गोपाल घर में भूसा धोने के पैसे देने के बहाने आया। किशोरी को घर पर अकेला पाकर उसने जबरदस्ती उसे दबोच लिया और दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, किशोरी के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था, जिससे वह शोर नहीं मचा सके। आरोपी युवक ने किशोरी को धमकी दी कि घर में किसी को बताया तो जान से मार दूंगा। डर के चलते किशोरी ने बुधवार को घटना के बारे में नहीं बताया, लेकिन गुरुवार को किशोरी ने परिजनों को घटना के बारे में बताया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का मुआयना किया। आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज
थाना टप्पल में विभिन्न धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 3 और 4 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी 35 वर्षीय युवक राम गोपाल फरार है। पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव द्विवेदी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।  

Also Read

अफसरों को हिदायत, पीड़ितों से मुलाकात, हालात संभालने के लिए मुख्यमंत्री ने खुद कमान संभाली

3 Jul 2024 12:29 PM

हाथरस हाथरस में ग्राउंड जीरो पर योगी : अफसरों को हिदायत, पीड़ितों से मुलाकात, हालात संभालने के लिए मुख्यमंत्री ने खुद कमान संभाली

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस में हालात ठीक करने के लिए खुद कमान संभाल ली है। सीएम बुधवार सुबह हाथरस पहुंचे और वहां के सरकारी अस्पताल में भगदड़ की घटना में घायल हुए लोगों से मुलाकात की। और पढ़ें