ऑथर A K Sharma

Etah News : एटा में फायरिंग करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार किए गए

एटा में फायरिंग करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार किए गए
UPT | पुलिस की गिरफ्त में बदमाश

Jun 19, 2024 21:07

अमित कुमार पुत्र संतोष यादव निवासी वर्मा नगर आगरा रोड चुंग्गी थाना कोतवाली नगर एटा द्वारा पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि आगरा चुंग्गी स्थित दुकान पर …

Jun 19, 2024 21:07

Etah News : जनपद एटा में पुलिस की बड़ी कार्यवाही देखने को मिली है। पुलिस ने जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग करने की दो घटनाओं में वाछिंत चल रहे चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। और उनके कब्जे से असलाह भी बरामद किए हैं।

दुकान पर नामजद दबंगों द्वारा गाली गलौज तथा मारपीट कर जान से मारने की नियत से फायर किया गया
हम आप को बता दें अमित कुमार पुत्र संतोष यादव निवासी वर्मा नगर आगरा रोड चुंग्गी थाना कोतवाली नगर एटा द्वारा पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि आगरा चुंग्गी स्थित दुकान पर नामजद दबंगों द्वारा गाली गलौज तथा मारपीट कर जान से मारने की नियत से फायर किया गया इस सूचना पर थाना कोतवाली नगर में नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
 
दबंगों द्वारा वादी के भाई रमाकान्त को जान से मारने की नियत से फायर किया
वहीं उसके बाद 18.06.24 को उन्ही दबंगों द्वारा वादी के भाई रमाकान्त को उसके वर्मा नगर स्थित मकान पर जाकर जान से मारने की नियत से फायर किया। उसमें भी नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। 
इसी क्रम में आज थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोगों में वांछित चल रहे 04 अभियुक्तों को शिकोहावाद रोड रामलीला ग्राउण्ड के पास से गिरफ्तार किया गया है ।

Also Read

हाथरस कांड का मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर दिल्ली से गिरफ्तार, एक लाख का इनाम घोषित था

5 Jul 2024 11:29 PM

हाथरस आज की सबसे बड़ी खबर : हाथरस कांड का मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर दिल्ली से गिरफ्तार, एक लाख का इनाम घोषित था

हाथरस सत्संग कांड के मुख्य आरोपी वेद प्रकाश मधुकर को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। एक लाख रुपये के इनामी इस आरोपी को वकील एपी सिंह ने पुलिस के हवाले किया। और पढ़ें