ऑथर A K Sharma

Etah News : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख कर भड़का पति, ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां, फिर...

पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख कर भड़का पति,  ताबड़तोड़ बरसाई गोलियां, फिर...
UPT | पूछताछ के लिए अस्पताल पहुंची पुलिस।

Jun 13, 2024 01:40

ति ने पत्नी को दूसरे युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। जिसके बाद उसने खौफनाक कदम उठाते हुए पत्नी को गोली मारकर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल पत्नी को स्थानीय लोगों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती...

Jun 13, 2024 01:40

Etah News : जनपद एटा में एक सनसनी खेज मामला सामने आया है जहां पति ने पत्नी को गोली मारकर घायल कर दिया है। पत्नी की हालत गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया गया है। जहां उसकी हालात गंभीर बताई जा रही है। 

क्या है पूरा मामला
बताया जाता है कि पति ने पत्नी को दूसरे युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। जिसके बाद उसने खौफनाक कदम उठाते हुए पत्नी को गोली मारकर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल पत्नी को स्थानीय लोगों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। वही सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा मेडिकल कॉलेज पहुंचे और महिला से मामले की जानकारी ली। वही गोली लगने से पत्नी की हालत गंभीर होने के चलते आगरा हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जहां उसकी हालात नाजुक बताई जा रही है।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगाई गई टीम
एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि अब तक जो जानकारी मिली है उसके आधार पर पत्नी को पति ने किसी अन्य युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। जिससे उसको गुस्सा आ गया और उसने यह खौफनाक कदम उठाते हुए अवैध असलाह से पत्नी को गोली मार दी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई हैं। जल्द ही उसको पकड़ लिया जाएगा। 

Also Read

हाथरस कांड का मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर दिल्ली से गिरफ्तार, एक लाख का इनाम घोषित था

5 Jul 2024 11:29 PM

हाथरस आज की सबसे बड़ी खबर : हाथरस कांड का मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर दिल्ली से गिरफ्तार, एक लाख का इनाम घोषित था

हाथरस सत्संग कांड के मुख्य आरोपी वेद प्रकाश मधुकर को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। एक लाख रुपये के इनामी इस आरोपी को वकील एपी सिंह ने पुलिस के हवाले किया। और पढ़ें