Aligarh News : ब्लाक प्रमुख ने भाजपा विधायक पर विकास कार्यों के टेंडर में कमीशन मांगने का लगाया आरोप

ब्लाक प्रमुख ने भाजपा विधायक पर विकास कार्यों के टेंडर में कमीशन मांगने का लगाया आरोप
UPT | ब्लाक प्रमुख पूजा दिवाकर।

Jun 17, 2024 00:34

अलीगढ़ में महिला ब्लॉक प्रमुख ने भाजपा विधायक पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। ब्लॉक प्रमुख ने भाजपा विधायक पर विकास कार्यों के टेंडर में कमीशन मांगने का खुलेआम आरोप लगाया है।

Jun 17, 2024 00:34

Short Highlights
  • भाजपा विधायक पर लगाया शोषण का आरोप
  • भाजपा विधायक पर कमीशन मांगने का लगाया आरोप
Aligarh News : अलीगढ़ में महिला ब्लॉक प्रमुख ने भाजपा विधायक पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। ब्लॉक प्रमुख ने भाजपा विधायक पर विकास कार्यों के टेंडर में कमीशन मांगने का खुलेआम आरोप लगाया है। कमीशन नहीं देने पर टेंडर प्रक्रिया को निरस्त करा दिया गया। धनीपुर की ब्लॉक प्रमुख पूजा दिवाकर भाजपा से ही निर्विरोध चुनी गई थी। पिछले एक साल से पंचायत में विकास कार्यों के टेंडर प्रक्रिया को निरस्त करवाने का आरोप छर्रा विधानसभा के भाजपा विधायक रवेन्द्र पाल सिंह और पूर्व ब्लॉक प्रमुख तेजवीर सिंह पर लगाया है। पूजा दिवाकर ने भाजपा संगठन और पदाधिकारी से मांग की है कि 15 दिन में इंसाफ नहीं मिला, तो कलेक्ट्रेट में सुसाइड करने की चेतावनी दी है और इसका जिम्मेदार भाजपा विधायक पर लगा रही हैं। 

भाजपा विधायक पर लगाया शोषण का आरोप
धनीपुर की ब्लॉक प्रमुख व भाजपा नेता पूजा दिवाकर दलित समाज से हैं और भाजपा के लोगों पर ही शोषण का आरोप लगा रही हैं। ब्लॉक प्रमुख पूजा दिवाकर ने एक निजी रेस्टोरेंट में रविवार को प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि कुछ समय पहले विकास कार्यों के टेंडर हुए थे, जो पारदर्शिता के साथ टेंडर आवंटित किए गए थे, लेकिन भाजपा के विधायक रवेन्द्र पाल सिंह और पूर्व ब्लाक प्रमुख तेजवीर सिंह ने टेंडर पर आपत्ति जताते हुए निरस्त करा दिया। उन्होंने बताया कि पंचायत में 26 विकास कार्यों की लागत  करीब दो करोड़ रुपये के टेंडर की है। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई थी, फिर भी भाजपा विधायक ने टेंडर प्रक्रिया को नियमानुसार न बता कर निरस्त करा दिया। 

भाजपा विधायक पर कमीशन मांगने का लगाया आरोप
पूजा दिवाकर ने कहा कि मैं दलित समाज की लड़की हूं, इसलिए क्षेत्र के विकास कार्यों में बाधा डाली जा रही है। मुझसे भाजपा विधायक कमीशन मांगते हैं। कमीशन देने से इंकार करने पर हमारे वित्तीय कार्यों में बाधा डाल रहे हैं। एक साल से ग्रामीण इलाकों में विकास कार्य नहीं होने दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा विधायक सभी टेंडर अपने ठेकेदार को ही दिलाना चाहते हैं। जिससे उनको दलाली मिल सकें। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मुझे  किसी भी तरह से हटाकर  अशिक्षित को ब्लॉक प्रमुख बनाना चाहते हैं। पूजा दिवाकर ने बताया कि मुझे मारने की धमकी भी दी जा रही हैं। इस मामले में छर्रा विधायक रवेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पारदर्शी होना चाहिए। इसी लिए आपत्ति लगाई थी। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी से पूरे मामले में जांच की मांग की है।  

Also Read

विद्युत लाइन की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत, गुस्साएं लोगों ने लगाया जाम

25 Jun 2024 08:14 PM

हाथरस हाथरस में दर्दनाक हादसा : विद्युत लाइन की चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत, गुस्साएं लोगों ने लगाया जाम

उत्तर प्रदेश के हाथरस स्थित गांव नगला सड़क में एक मकान की दीवार का निर्माण करते समय मकान के ऊपर से जा रही विद्युत हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर एक राज मिस्त्री की दर्दनाक मौत हो गई... और पढ़ें