Aligarh
ऑथर Asmita Patel

तांत्रिक निकला हैवान: दवा लेने पहुंची महिला के साथ दरिंदगी, आरोपी हुआ गिरफ्तार

दवा लेने पहुंची महिला के साथ दरिंदगी, आरोपी हुआ गिरफ्तार
Uttar Pradesh Times | तांत्रिक निकला हैवान

Dec 22, 2023 14:11

तांत्रिक द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने की वारदात को अंजाम दिया गया है। तांत्रिक द्वारा जिस वक्त महिला के साथ रेप किया जा रहा था, उस दौरान उसका पति दरबार में बाहर बैठा हुआ था। जहां निसंतान पत्नी संतान की आस में अपने पति के साथ तांत्र‍िक के पास गई थी। लेकिन ढोंगी तांत्र‍िक ने मह‍िला को अंदर बुला ल‍िया और उसके साथ आए पति को बाहर ही बैठा द‍िया।

Dec 22, 2023 14:11

Short Highlights

तांत्रिक ने दवा देने के नाम पर महिला संग किया दुष्कर्म

पत्नी को संतान प्राप्ति का इलाज करने के लिए ले गया था पति

Aligarh News: अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज क्षेत्र में बच्चा पैदा करने की दवा देने का झांसा देकर झाड़ फूंक करने वाले एक ढोंगी तांत्रिक द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने की वारदात को अंजाम दिया गया है। तांत्रिक द्वारा जिस वक्त महिला के साथ रेप किया जा रहा था, उस दौरान उसका पति दरबार में बाहर बैठा हुआ था। जहां निसंतान पत्नी संतान की आस में अपने पति के साथ तांत्र‍िक के पास गई थी। लेकिन ढोंगी तांत्र‍िक ने मह‍िला को अंदर बुला ल‍िया और उसके साथ आए पति को बाहर ही बैठा द‍िया। जिसके बाद पति को बाहर बैठाकर पत्नी को अंदर ले जाने के बाद तांत्रिक के द्वारा बच्चे पैदा करने की दवा देने के नाम पर उसके साथ रेप किया गया। वहीं पुलिस ने तांत्रिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिसके बाद आरोपी तांत्रिक को हिरासत में लेकर न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए पुलिस अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। तो वही तो दुष्कर्म की शिकार हुई महिला को मेडिकल परीक्षण हेतु उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। जिसके बाद पुलिस पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए मामले की जांच में जुटी है।

दवा देने के नाम पर बनाया शिकार
जानकारी के अनुसार हरदुआगंज इलाके में एक ढोंगी तांत्रिक की हैवानियत की करतूत का भंडाफोड़ हुआ है। तांत्रिक ने निःसंतान महिला को बच्चा पैदा करने की दवाई देने के नाम पर अकेले में अंदर बुलाकर अपनी हवस का शिकार बनाया। अलीगढ़ मुख्यालय से दूर अतरौली थाना क्षेत्र की ये घटना है। यहां एक शादीशुदा महिला के संतान नहीं हो रही थी। जिसके बाद पति और सुसरलीजनो द्वारा बच्चे पैदा नहीं होने के चलते महिला का हर तरह से इलाज कराया। इसके बावजूद कुछ फायदा नहीं हुआ। तब उन्हें क‍िसी ने एक तांत्र‍िक के पास जाने की सलाह दी गई। जिसके बाद महिला अपने पति के साथ संतान प्राप्ति के लिए इलाज करवाने तांत्रिक के यहां पहुंची थी। जहां ढोंगी तांत्रिक ने झाड़-फूंक और जड़ी-बूटी की दवा देने के बहाने महिला के पति को बाहर बैठा दिया। ओर बच्चा पैदा करने की दवा देने के बहाने उसकी पत्नी को अकेले अंदर ले जाने के बाद अपनी हवस का शिकार बनाते हुए उसके साथ रेप क‍िया गया। दुष्कर्म का शिकार होने के बाद पत्नी तांत्रिक के चुंगल से छूटकर बाहर बैठे पति के पास पहुंची ओर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने की बात बताई। तांत्रिक द्वारा पत्नी के साथ बच्चा पैदा करने की दवा देने के नाम पर रेप किए जाने की बात पत्नी के मुंह से सुनते ही पति के पैरों तले जमीन खिसक गई और उसके होश उड़ गए। इसकी सूचना उसके द्वारा तत्काल थाने पहुंचकर पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चा पैदा करने की दवा देने के नाम पर महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी तांत्रिक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। जिसके बाद पीड़ित महिला के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी तांत्रिक के खिलाफ बलात्कार की धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

इस मामले पर क्षेत्राधिकारी अतरौली मोहम्मद अकमल खान ने जानकारी देते हुए बताया कि दुष्कर्म से संबंधित एक मामला थाना हरदुआगंज क्षेत्र से मिला है। जहां एक महिला द्वारा बताया गया है कि उसके कोई संतान नहीं थी। इसको लेकर उसने एक तांत्रिक से संपर्क किया तो तांत्रिक ने उसको अकेले में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इस बात की सूचना दुष्कर्म की शिकार हुई महिला के द्वारा अपने पति को दी। जिसके बाद तांत्रिक द्वारा उसकी पत्नी के साथ किए गए दुष्कर्म की सूचना थाने पहुंचकर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही तत्काल हरदुआगंज थाने पर दुष्कर्म की धारा 376 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया। जिसके बाद आरोपी तांत्रिक को पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर थाने पर दर्ज मुकदमे में न्यायिक अभिरक्षा में पुलिस द्वारा जेल भेजा जा रहा है।

ये भी पढ़े: अजगरों का झुंड निकलने से गांव में मचा हड़कंप, रेस्क्यू के बाद सभी को जंगल में छोड़ा

Also Read

पिता और भाई से है जान का खतरा, मुख्यमंत्री से लगाई सुरक्षा की गुहार 

19 Sep 2024 08:19 PM

अलीगढ़ एलीना खान से शिवांगी बनकर कलेक्ट्रेट में की शादी : पिता और भाई से है जान का खतरा, मुख्यमंत्री से लगाई सुरक्षा की गुहार 

गैर हिंदू संप्रदाय से ताल्लुक रखने वाली युवती ने हिंदू रीति रिवाज अपना कर कोर्ट में शादी कर ली। युवती ने तीन दिन पहले वीडियो वायरल कर परिजनों से जान का खतरा बताया था। और पढ़ें