ऑथर A K Sharma

Etah News : प्रेमी युगल की मौत से खत्म हुई मोहब्बत की दास्तान, पढ़िये हैरान करने वाली खबर...

प्रेमी युगल की मौत से खत्म हुई मोहब्बत की दास्तान, पढ़िये हैरान करने वाली खबर...
UPT | पेड़ से लटका मिला प्रेमी युगल का शव।

Jun 24, 2024 11:16

जनपद एटा में संधिग्ध परिस्थितियों में प्रेमी और प्रेमिका के शव पेड़ पर लटके मिले हैं। प्रेमी युगल के शव पेड़ पर लटके मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। प्रेमी युगल की जिद ने दो परिवारों की खुशियों को मातम में बदल...

Jun 24, 2024 11:16

Etah News : जनपद एटा में संधिग्ध परिस्थितियों में प्रेमी और प्रेमिका के शव पेड़ पर लटके मिले हैं। प्रेमी युगल के शव पेड़ पर लटके मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। प्रेमी युगल की जिद ने दो परिवारों की खुशियों को मातम में बदल दिया। दोनों के शव सुबह-सुबह पेड़ पर फंदे से लटके मिले। घटना की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर परिवार के लोग और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

क्या है पूरा मामला
मामला जनपद एटा के कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नगला पाती का है, जहां सोमवार सुबह उस समय कोहराम मच गया, जब प्रेमी प्रेमिका के शव पेड़ पर फंदे से लटके मिले। दोनों के बीच गहरा प्रेम संबंध बताया जा रहा है। हालांकि दोनों के ही परिवार के लोग एक दूसरे पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। बताया जाता है कि मृत युवक आकाश (20) और लड़की करिश्मा (18) दोनों एक ही गांव नगला पाती क़े रहने वाले थे। दोनों कुशवाह (काछी) जाति के थे। दोनों के घर अगल बगल ही है। 

पहले भी भाग चुके थे दोनों
लड़की की मां ने बताया कि 17 मार्च को लड़की की गोद भराई कराई थी। उसके बाद लड़के ने लड़की को धमकी दी थी कि तुम अपनी शादी तोड़ दो, नहीं तो तुझे जान से मार दूंगा। दोनों के बीच पिछले एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पहले भी लड़का उनकी लड़की को भगाकर ले जा चुका था। बड़ी मुश्किल से लड़की को वापस बुलाया था। दोनों की मौत के बाद परिवारों में गमगीन माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शव को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Also Read

हाथरस कांड का मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर दिल्ली से गिरफ्तार, एक लाख का इनाम घोषित था

5 Jul 2024 11:29 PM

हाथरस आज की सबसे बड़ी खबर : हाथरस कांड का मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर दिल्ली से गिरफ्तार, एक लाख का इनाम घोषित था

हाथरस सत्संग कांड के मुख्य आरोपी वेद प्रकाश मधुकर को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। एक लाख रुपये के इनामी इस आरोपी को वकील एपी सिंह ने पुलिस के हवाले किया। और पढ़ें