Fog Alert : कड़ाके की ठंड के चलते सुबह 10 बजे खुलेंगे स्कूल, डीएम ने दिया आदेश

कड़ाके की ठंड के चलते सुबह 10 बजे खुलेंगे स्कूल, डीएम ने दिया आदेश
Uttar Pradesh Times | कोहरे से वाहन चालकों को हो रही परेशानी

Dec 27, 2023 16:51

कड़ाके की ठंड और कोहरे ने लोगों को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। जिला मजिस्ट्रेट इंद्र विक्रम सिंह ने ठंड और कोहरे के चलते कक्षा एक से लेकर 12 तक के स्कूलों के समय में परिवर्तन किए जाने का निर्देश दिया है।

Dec 27, 2023 16:51

Short Highlights
  • वाहन चालकों को अब अपने गंतव्य तक पहुंचने में कई कई घंटे लग रहे
  • यात्रियों को ट्रेन लेट होने के कारण परेशान होना पड़ रहा
Aligarh News (अजय कुमार) : अलीगढ़ में कोहरे के चलते NH-91 सहित शहर में यातायात प्रभावित है। कोहरे से ट्रेनें भी प्रभावित हो रही हैं। घना कोहरा छाने से बुधवार को दृश्यता भी काफी कम रही। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आ रहे हैं। ठंड व कोहरे के चलते वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला मजिस्ट्रेट इंद्र विक्रम सिंह ने बढ़ती ठंड व कोहरे के चलते 27 दिसंबर से कक्षा एक से लेकर इंटर तक आईसीएसई, सीबीएसई, मान्यता प्राप्त, बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित एवं समस्त बोर्ड से संचालित स्कूलों के खुलने का समय प्रातः 10:00 बजे एवं बंद होने का समय दोपहर 3 बजे किए जाने के आदेश दिए हैं।

धीमी गति से चल रहे वाहन
आपको बता दें कि अलीगढ़ क्षेत्र में बुधवार की तड़के खेतों और सड़क मार्ग पर कोहरे की चादर फैली हुई थी। हालात यह थे कि कुछ कदम आगे तक देखना मुश्किल हो रहा था। बढ़ती ठंड और कोहरे में सबसे अधिक परेशानी वाहन चालकों को उठानी पड़ी। जो वाहन सवार कभी दिल्ली अलीगढ़ कानपुर नेशनल हाईवे- 91 सहित अलीगढ़ पलवल हाईवे की सड़कों पर तेज रफ्तार के साथ फर्राटा भरकर दौड़ते हुए नजर आते थे। लेकिन अब घने कोहरे के चलते वाहनों को रोड के किनारे धीमी गति से कतारों में चलते हुए देखा गया। वहीं आसमान में कोहरा व प्रदूषण छाने से ठंड में इजाफा हो गया है। घने कोहरे के चलते वाहन चालकों को अब अपने गंतव्य तक पहुंचने में कई कई घंटे लग रहे हैं। ऐसे में वाहन चालकों को बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है, क्योंकि धुंध के कारण सामने का कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा हैं।

कोहरे से ट्रेनें भी प्रभावित
दिल्ली हावड़ा रेलवे ट्रैक पर फर्राटा भरने वाली ट्रेनें भी कोहरे की चादर के सामने प्रभावित होती हुई। उसके चलते ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को ट्रेन एक घंटे लेट होने के बावजूद समय से नहीं पहुंचने के चलते परेशान होना पड़ रहा है। जबकि अलीगढ़ के जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बढ़ती ठंड और कोहरे को देखते हुए कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन किए जाने का निर्देश देते हुए आदेश जारी किया गया है।

Also Read

पिता और भाई से है जान का खतरा, मुख्यमंत्री से लगाई सुरक्षा की गुहार 

19 Sep 2024 08:19 PM

अलीगढ़ एलीना खान से शिवांगी बनकर कलेक्ट्रेट में की शादी : पिता और भाई से है जान का खतरा, मुख्यमंत्री से लगाई सुरक्षा की गुहार 

गैर हिंदू संप्रदाय से ताल्लुक रखने वाली युवती ने हिंदू रीति रिवाज अपना कर कोर्ट में शादी कर ली। युवती ने तीन दिन पहले वीडियो वायरल कर परिजनों से जान का खतरा बताया था। और पढ़ें