ऑथर A K Sharma

Etah News : कोर्ट के आदेश पर एक्शन में पुलिस, 9 वारंटी गिरफ्तार, काफी दिनों से दे रहे थे चकमा

कोर्ट के आदेश पर एक्शन में पुलिस, 9 वारंटी गिरफ्तार, काफी दिनों से दे रहे थे चकमा
UPT | पुलिस की गिरफ्त में वारंटी।

Jun 20, 2024 20:40

एटा में जिले पुलिस एक्शन मोड में दिख रही है। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देश पर वारंटियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया गया। अभियान के तहत गुरुवार को पुलिस ने जिले के...

Jun 20, 2024 20:40

Etah News : एटा में जिले पुलिस एक्शन मोड में दिख रही है। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देश पर वारंटियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया गया। अभियान के तहत गुरुवार को पुलिस ने जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों से 09 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

बहुत दिनों से दे रहे थे चकमा
पुलिस लगातार ऐसे अपराधियों के खिलाफ धड़पकड़ अभियान चला रही है, जो पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे हैं और उनकी गिरफ्तारी के वारंट कोर्ट से जारी हो चुके हैं। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक आरोपी शानू उर्फ शान मौहम्मद को गिरफ्तार किया है। वहीं, थाना जैथरा पुलिस पे चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें ग्रीश, करु, ग्रीश और वीरेन्द्र सिंह शामिल हैं। 

आगे भी जारी रहेगा अभियान
थाना रिजोर पुलिस ने वारंटी नफीस और राजू यादव और थाना नया गांव पुलिस ने महिपाल व थाना सकरौली पुलिस ने सुभाष उर्फ मल्ल को गिरफ्तार कर जनपद न्यायालय में पेश किया है। पुलिस के मुताबिक, अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए इस तरह का अभियान आगे भी जारी रहेगा।   

Also Read

हाथरस कांड का मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर दिल्ली से गिरफ्तार, एक लाख का इनाम घोषित था

5 Jul 2024 11:29 PM

हाथरस आज की सबसे बड़ी खबर : हाथरस कांड का मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर दिल्ली से गिरफ्तार, एक लाख का इनाम घोषित था

हाथरस सत्संग कांड के मुख्य आरोपी वेद प्रकाश मधुकर को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। एक लाख रुपये के इनामी इस आरोपी को वकील एपी सिंह ने पुलिस के हवाले किया। और पढ़ें