सपा नेता ने BJP पर साधा निशाना : महाराष्ट्र और झारखंड में भाजपा की हार निश्चित, लॉरेंस बिश्नोई पर भी बोले सांसद...

महाराष्ट्र और झारखंड में भाजपा की हार निश्चित, लॉरेंस बिश्नोई पर भी बोले सांसद...
UPT | राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन

Oct 20, 2024 23:25

यूपी के हाथरस में समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन ने एक निजी कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा पर निशाना साधा...

Oct 20, 2024 23:25

Hathras News : यूपी के हाथरस में समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन ने एक निजी कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि झारखंड और महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा निश्चित रूप से हारने जा रही है।

सपा की जीत की उम्मीद जताते हुए बोले सुमन
सुमन ने कहा कि लोकसभा चुनाव का परिणाम यह स्पष्ट करता है कि जनता ने जाति, मजहब और मंदिर जैसे मुद्दों को ठुकरा दिया है। अतिवाद चाहे वह धर्म के नाम पर हो या जाति के नाम पर, उसकी उम्र ज्यादा लंबी नहीं होती। इस देश में मध्य मार्ग ही चलेगा, जो सभी को साथ लेकर चलेगा। लोग शांति, सद्भाव और विकास चाहते हैं।



बहराइच घटना पर जताई चिंता
उन्होंने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव का परिणाम भी सपा के पक्ष में रहने की उम्मीद जताई। बहराइच जिले में हुई हिंसा को लेकर उन्होंने चिंता व्यक्त की और कहा कि आज कल हर चीज को जाति और मजहब से जोड़ा जा रहा है, जो देश की सेहत के लिए बेहद दुखद है। उन्होंने याद दिलाया कि आजादी की जंग में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी ने मिलकर लड़ाई लड़ी थी।

जाति और मजहब से जोड़ना दुखद : रामजीलाल सुमन
सुमन ने यह भी कहा कि सुकून और विकास का गहरा संबंध है। अगर हमें देश में विकास करना है, तो पहले सुकून लाना होगा। कार्रवाई गुण-दोष के आधार पर होनी चाहिए, जाति और मजहब के आधार पर नहीं। लॉरेंस बिश्नोई के मामले पर उन्होंने कहा कि कनाडा के आरोप सही नहीं हैं और कानून अपना काम करेगा। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बृजमोहन राही, एडवोकेट लल्लन बाबू, डॉ. अकील अहमद कुरेशी, बंटी भैया, विजय सिंह प्रेमी, बृजमोहन सिंह सहित कई प्रमुख लोग मौजूद थे।

Also Read

18 साल के युवक की दिनदहाड़े हत्या से सनसनी, मर्डर और सुसाइड के बीच उलझी पुलिस

21 Oct 2024 10:25 AM

हाथरस Hathras News : 18 साल के युवक की दिनदहाड़े हत्या से सनसनी, मर्डर और सुसाइड के बीच उलझी पुलिस

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के गांव अखईपुर में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक का शव लहूलुहान हालत में गांव के बाहर सड़क पर मिला। शव के पास से एक तमंचा भी बरामद हुआ है। मृतक के... और पढ़ें