हाथरस में बारिश का कहर : मकान की छत गिरने से चार लोग घायल, अधिकारियों ने स्थिति का लिया जायजा

मकान की छत गिरने से चार लोग घायल, अधिकारियों ने स्थिति का लिया जायजा
UPT | घटनास्थल की तस्वीर

Sep 19, 2024 16:59

बारमऊ में अतेंद्र सिंह के मकान की छत गिरने से उनकी पत्नी ममता (36), बेटी अंशिका (8), पुत्र यश (10) और बेटा शौर्य (5) घायल हो गए...

Sep 19, 2024 16:59

हाथरस न्यूज : हाथरस के सिकंद्राराऊ क्षेत्र के गांव बारमऊ में बारिश के कारण एक मकान की छत अचानक गिर गई, जिससे एक परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। घायलों को तुरंत उपचार के लिए अलीगढ़ भेजा गया। इसके अलावा, जिले के अन्य स्थानों पर भी कई मकानों की छत और दीवारें गिरने की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे स्थानीय निवासियों को काफी नुकसान हुआ है।

घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल 
बारमऊ में अतेंद्र सिंह के मकान की छत गिरने से उनकी पत्नी ममता (36), बेटी अंशिका (8), पुत्र यश (10) और बेटा शौर्य (5) घायल हो गए। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को मलबे से निकाल कर अलीगढ़ भेजा गया। 

आसपास के लोग बाल-बाल बच गए
सिकंद्राराऊ के मोहल्ला कुरेशियान में भी बारिश के कारण एक अन्य मकान की छत गिर गई, जिससे मकान मालिक को काफी क्षति हुई। हसायन क्षेत्र के भीमपुर नगरिया पट्टी देवरी में भी बारिश के कारण एक मकान का एक हिस्सा गिर गया, जिससे कई घरेलू सामान नष्ट हो गए, लेकिन आसपास के लोग बाल-बाल बच गए। इसके अलावा, गांव गुलाबपुर, सुल्तानपुर और बिसावर में भी बारिश ने कई घरों और दीवारों को क्षति पहुंचाई।

Also Read

पिता और भाई से है जान का खतरा, मुख्यमंत्री से लगाई सुरक्षा की गुहार 

19 Sep 2024 08:19 PM

अलीगढ़ एलीना खान से शिवांगी बनकर कलेक्ट्रेट में की शादी : पिता और भाई से है जान का खतरा, मुख्यमंत्री से लगाई सुरक्षा की गुहार 

गैर हिंदू संप्रदाय से ताल्लुक रखने वाली युवती ने हिंदू रीति रिवाज अपना कर कोर्ट में शादी कर ली। युवती ने तीन दिन पहले वीडियो वायरल कर परिजनों से जान का खतरा बताया था। और पढ़ें