गणतंत्र दिवस 2024 : हाथरस पुलिस ने धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस, ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी

हाथरस पुलिस ने धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस, ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी
UP Times | मंत्री असीम अरुण

Jan 26, 2024 18:40

जिले में 75वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। पुलिस लाइन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिले के प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।

Jan 26, 2024 18:40

Hathras News (सूरज मौर्या) : जिले में 75वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। पुलिस लाइन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिले के प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। पुलिस लाइन मैदान पर भव्य परेड की कदम ताल देखकर लोग तालियां बजाने को मजबूर हो गए।

पुलिस लाइन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन
हर वर्ष की तरह पुलिस लाइन में इस बार भी भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने ध्वजारोहण कर देश के संविधान पर प्रकाश डालते हुए पुलिस जवानों की प्रशंसा की। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई। भव्य परेड में विभिन्न शाखाओं की टुकड़ियों से लेकर महिला पुलिस कर्मी और एनसीसी के साथ ही प्रशिक्षु पुलिस कर्मी भी परेड में शामिल हुए, तो यूपी 100, बज्रवाहन, क्राइम ब्रांच का दस्ता, फायर ब्रिगेड की गाड़ी मन मोह रही थी। पुलिस लाइन में विभिन्न विद्यालयों के सांस्कृतिक कार्यकम प्रस्तुत कर मन मोह लिया। सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित भी किया गया।

Also Read

पिता और भाई से है जान का खतरा, मुख्यमंत्री से लगाई सुरक्षा की गुहार 

19 Sep 2024 08:19 PM

अलीगढ़ एलीना खान से शिवांगी बनकर कलेक्ट्रेट में की शादी : पिता और भाई से है जान का खतरा, मुख्यमंत्री से लगाई सुरक्षा की गुहार 

गैर हिंदू संप्रदाय से ताल्लुक रखने वाली युवती ने हिंदू रीति रिवाज अपना कर कोर्ट में शादी कर ली। युवती ने तीन दिन पहले वीडियो वायरल कर परिजनों से जान का खतरा बताया था। और पढ़ें