हाथरस में भीषण हादसा : रोडवेज की जनरथ बस ने पिकअप को टक्कर मारी, 17 लोगों की मौत, राष्ट्रपति संग पीएम-सीएम ने जताया शोक

रोडवेज की जनरथ बस ने पिकअप को टक्कर मारी, 17 लोगों की मौत,  राष्ट्रपति संग पीएम-सीएम ने जताया शोक
UPT | घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Sep 07, 2024 00:24

हादसा कोतवाली चंदपा क्षेत्र में आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाइवे पर गांव मितई के पास हुई। जहां पर शुक्रवार देर शाम रोडवेज की जनरथ बस और पिकअप में आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई।

Sep 07, 2024 00:24

Short Highlights
  • प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह राशि देने की घोषणा
  • प्रियंका गांधी वाडरा ने घटना पर शोक जताया
Hathras News (Suraj Morya) : उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां एक रोडवेज की जनरथ बस और पिकअप में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप में सवार करीब 17 लोगों की मौत हो गई जबकि 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चार गंभीर घायल लोगों को नाजुक हालत में अलीगढ़ मेडिकल रेफर किया गया है। हादसे की सूचना के बाद जिले के डीएम और एसपी सहित सभी आला अधिकारी घटनास्थल और जिला अस्पताल पहुंच गए हैं। हादसे पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है। मृतकों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।

राष्ट्रपति ने जताया शोक
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हाथरस सड़क हादसे पर सोशल मीडिया एक्स पर शोक जताया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लिखा कि उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में हुई सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। अपने स्वजनों को खोने वाले शोक संतप्त परिवारों के प्रति मैं गहन संवेदना व्यक्त करती हूं तथा घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।
पीएम नरेंद्र मोदी ने शोक जताया
पीएम नरेंद्र मोदी ने हाथरस सड़क हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है। इसमें जिन्होंने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करे। इसके साथ ही मैं हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।
सीएम योगी ने जताया दुख
इस हादसे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दुख जताया है। सीएम योगी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- "जनपद हाथरस में एक सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने हेतु निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।"
  प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से अनुग्रह राशि देने की घोषणा
हाथरस सड़क हादसे को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) की ओर से मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की अनुग्रह राशि देने की घोषणा कर दी है।

सीएम योगी ने आर्थिक मदद देने का किया ऐलान
हादसे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त करते हुए आर्थिक मदद की घोषणा की है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की है।  ब्रह्मभोज में शामिल होकर घर लौट रहे थे 
हादसा कोतवाली चंदपा क्षेत्र में आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाइवे पर गांव मितई के पास हुई। जहां पर शुक्रवार देर शाम रोडवेज की जनरथ और पिकअप में आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। इस हादसे में पिकअप में सवार करीब 35 लोगों में से 15 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई और करीब 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

आगरा के रहने वाले हैं सभी लोग
पिकअप में सवार सभी लोग आगरा जिले के थाना खंदौली क्षेत्र के गांव सेमरा के रहने वाले हैं। सभी लोग हाथरस जिले की कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव मुकंदपुर से एक ब्रह्मभोज में शामिल होकर वापस आगरा लौट रहे थे। तभी आगरा की ओर से आ रही जनरथ बस ने सासनी को तरफ से आ रही सवारियों से भरी पिकअप में टक्कर मार दी। एक्सीडेट के बाद मौके पर सवारियों में चीख पुकार मच गई। हादसे को देख स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया।

वही दुर्घटना को सूचना मिलने पर जिले के डीएम आशीष पटेल और एसपी निपुण अग्रवाल सहित जिले के सभी आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए। वही 4 गंभीर घायलों को नाजुक हालत में अलीगढ़ मेडिकल रेफर किया गया है। मरने वालो के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

रात में ही हो रहे पोस्टमार्टम
अलीगढ़ कमिश्नर चैत्रा वी. ने हाथरस सड़क हादसे पर बताया कि हाथरस में हुए सड़क हादसे में मृतकों के रात में ही पोस्टमार्टम कराए जा रहे हैं। सभी घायलों का समुचित उपचार कराया जा रहा है। हादसे के बाद प्रशासन की प्रथम वरीयता घायलों को बेहतर उपचार दिलाने और राहत कार्यों पर रही। फिर भी हादसे के बाद यदि अफसरों व राहत कार्य पहुंचने में देरी हुई है तो कारणों की जांच करायी जाएगी।  

हादसे में इनकी हुई मौत 
इस हादसे में मरने वालों में 4 बच्चे, 4 महिलाएं और 7 पुरुष शामिल हैं। हादसे में मरने वालो के इस प्रकार हैं....
  1. इरशाद पुत्र बेदरिया खान (26 वर्ष)
  2. छोटे पुत्र बेदरिया खान (30 वर्ष)
  3. मुन्ना पुत्र नसीब अली (45 वर्ष)
  4. मुस्कान पुत्री नूर मोहम्मद (19 वर्ष) 
  5. भोला पुत्र नूर मोहम्मद (22 वर्ष) 
  6. हामिद उर्फ टल्ली पुत्र चुन्ना (27 वर्ष) 
  7. तबस्सुम पत्नी टल्ली (25 वर्ष) 
  8. नजमा पत्नी आबिद (27 वर्ष) 
  9. खुशबू पत्नी हाशिम (27 वर्ष) 
  10. जमील पुत्र गनी मोहम्मद (45 वर्ष) 
  11. अयान पुत्र हाशिम (2 वर्ष) 
  12. सुफियान पुत्र हामिद (2 वर्ष) 
  13.  शोएब पुत्र हामिद (4 वर्ष)
  14. अलफेज पुत्र सोनू (11 वर्ष) 
  15. अप्पी (2 वर्ष)
  16. गुलशन (15 वर्ष)
सभी मृतक गाना ग्राम सेमरा थाना खान्दौली जनपद आगरा के रहने वाले हैं।
17. इशरत पुत्र मुशीर खान (56 वर्ष) निवासी दीदामई फिरोजाबाद।

घायलों की सूची
  1. रुकसार पुत्री नूरमोहम्मद (15 वर्ष) अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर। 
  2. अज्ञात बच्चा (9 वर्ष) अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर। 
  3. नाजिम पुत्र कासिम ( वर्ष) अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर
  4. नाजिम (6 वर्ष) बागला जिला अस्पताल। 
  5. आफरीन पत्नी मनीष बागला जिला अस्पताल। 
  6. फरयाद पुत्र आाशिक अली (60 वर्ष) बागला जिला अस्पताल।
  7. गुलफंशा पुत्री मुन्ने खां (20 वर्ष) अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर। 
  8. पप्पू पुत्र आशिक अली (55 वर्ष) बागला जिला अस्पताल।
  9. समशेर पुत्र हप्पू (22 वर्ष) बागला जिला अस्पताल।
  10. शहरीन पुत्री नूरमोहम्मद (12 वर्ष) बागला जिला अस्पताल।
  11. शाम मोहम्मद पुत्र शाह मोहम्मद (6 वर्ष) बागला जिला अस्पताल।
  12. अफसाना पुत्री नहना (24 वर्ष) बागला जिला अस्पताल।
  13. आवदा पत्नी इरशाद (30 वर्ष) अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर। 
  14. अलीजान पुत्र शान मोहम्मद (8 वर्ष) बागला जिला अस्पताल।
  15. सूफयान पुत्र हमीद (2 वर्ष) बागला जिला अस्पताल।
  16. लतीफ पुत्र नसीर अली (26 वर्ष) बागला जिला अस्पताल।
प्रियंका गांधी ने जताया शोक
हाथरस सड़क हादसे पर कांग्रेस की प्रियंका गांधी वाडरा ने भी शोक जताया है। प्रियंका गांधी वाडरा ने एक्स पर शोक जताते हुए लिखा कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए भीषण सड़क हादसे में बड़ी संख्या में लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोकसंतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य-लाभ की प्रार्थना। राज्य सरकार से मेरी अपील है कि पीड़ितों को तत्काल इलाज मिले और प्रभावित परिवारों को समुचित मुआवजा दिया जाए।
समाजवादी पार्टी ने सरकार को घेरा
इस हादसे को लेकर समाजवादी पार्टी मीडिया सेल ने कहा कि योगी सरकार, पुलिस, ट्रैफिक पुलिस सब के सब महाभ्रष्ट हैं, सिर्फ अवैध वसूली, चालान वसूली, टोल टैक्स वसूली कर रहे बदले में जनता को कोई सुविधा सुरक्षा नहीं मिलती है।  भ्रष्टाचार के कारण ये अवैध वाहन सड़कों पर चलते हैं और मौत का कारण बनते हैं, यही योगी सरकार में हो रहा है। मृतक परिजनों को 1-1 करोड़ रुपये और घायलों को 25-25 लाख रुपये और समुचित बेहतर उपचार दे सरकार एवं ऐसी घटनाओं की रोकथाम हो।

Also Read

 20 सितंबर को आईटीआई परिसर में लगने वाले रोजगार मेले की जानें डिटेल 

18 Sep 2024 06:09 PM

अलीगढ़ आठ कंपनियां लगभग 1500 लोगों को देगी रोजगार : 20 सितंबर को आईटीआई परिसर में लगने वाले रोजगार मेले की जानें डिटेल 

इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल (rojgaarsangam.up.gov.in ) पर रजिस्ट्रेशन करें एवं www.ncs.gov.in  पर लॉगिन करें। उन्होंने कहा कि उक्त पोर्टल पर रजिस्टर्ड अभ्यर्थी ही रोजगार मेले में प्रतिभाग कर पाएंगे। और पढ़ें