International Women's Day : कई शूटिंग प्रतियोगिताएं जीत चुकी हैं आईएएस चैत्रा वी, अलीगढ़ में संभाल रहीं कमिश्नर का पद

कई शूटिंग प्रतियोगिताएं जीत चुकी हैं आईएएस चैत्रा वी, अलीगढ़ में संभाल रहीं कमिश्नर का पद
UPT | आईएएस चैत्रा वी

Mar 08, 2024 15:40

आईएएस चैत्रा वी एक अनुभवी अधिकारी होने के साथ-साथ अच्छी शूटर भी हैं। इन्होंने कई शूटिंग प्रतियोगिताओं में मेडल जीत कर विभाग और राज्य का नाम रौशन किया है।

Mar 08, 2024 15:40

Short Highlights
  • चैत्रा वी 2007 बैच की आईएएस अधिकारी हैं।
  • असिस्टेंट मजिस्ट्रेट के रूप में उनको सबसे पहली तैनाती मिली थी।
Aligarh News : देश में कई ऐसे महिला अधिकारी जो अपने कार्य के साथ-साथ देश और राज्य स्तरीय प्रतियोगताओं में भी देश का नाम रौशन कर रही हैं। आईएएस चैत्रा वी भी उनमें से एक हैं। चैत्रा वी 2007 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। चैत्रा वी उत्तर प्रदेश कैडर की महिला ऑफिसर हैं। आईएएस चैत्रा वी ने अपने करियर की शरुआत प्रयागराज से की थी। असिस्टेंट मजिस्ट्रेट के रूप में उनको सबसे पहली तैनाती मिली थी। जिसके बाद प्रतापगढ़, हरदोई और लखनऊ में काम किया था। डीएम के रूप में पहली तैनाती चैत्रा वी को सिद्धार्थ नगर में मिली थी। फिर हापुड़, हाथरस, होते हुए अभी अलीगढ़ में कमिश्नर के पद पर कार्यरत हैं।

कई शूटिंग प्रतियोगिताओं में जीता है मेडल
आईएएस चैत्रा वी एक अनुभवी अधिकारी होने के साथ-साथ अच्छी शूटर भी हैं। इन्होंने कई शूटिंग प्रतियोगिताओं में मेडल जीत कर विभाग और राज्य का नाम रौशन किया है। साल 2022 में नई दिल्ली की डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में हुई यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में चैत्रा वी ने पदक जीता था। चैत्रा वी ने दस मीटर एयर पिस्टल कम्पटीशन में सिविल सर्विसेज महिला एकल वर्ग में भाग लिया था। जिसमें उन्होंने पदक जीता था। इस प्रतियोगिता में चैत्रा वी ने 234 का शानदार स्कोर करते हुए स्वर्ण पदक जीतते हुए प्रथम स्थान हासिल किया था।

आईएएस चैत्रा वी ने कॉमर्स विषय से ग्रेजुएशन किया है। साथ ही पॉलिटिकल साइंस से मास्टर्स किया। चैत्रा वी मुख्यतः कर्नाटक की रहने वाली हैं। आईएएस चैत्रा वी शुरू से ही पढ़ने में अच्छी थी। बाद में उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा दी। जिसमें उन्हें सफलता मिली।

Also Read

पिता और भाई से है जान का खतरा, मुख्यमंत्री से लगाई सुरक्षा की गुहार 

19 Sep 2024 08:19 PM

अलीगढ़ एलीना खान से शिवांगी बनकर कलेक्ट्रेट में की शादी : पिता और भाई से है जान का खतरा, मुख्यमंत्री से लगाई सुरक्षा की गुहार 

गैर हिंदू संप्रदाय से ताल्लुक रखने वाली युवती ने हिंदू रीति रिवाज अपना कर कोर्ट में शादी कर ली। युवती ने तीन दिन पहले वीडियो वायरल कर परिजनों से जान का खतरा बताया था। और पढ़ें