अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज में देर रात जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गये। बताया जा रहा है कि मरीज के तीमारदार और डॉक्टरों के बीच विवाद हो गया था।
Aligarh News : AMU के जेएन मेडिकल कालेज के जूनियर डाक्टर मारपीट की घटना के बाद हड़ताल पर गये,मरीज परेशान
Jul 07, 2024 11:07
Jul 07, 2024 11:07
- डाक्टरों ने तीमारदार पर पिटवाने का लगाया आरोप
- मारपीट की घटना के बाद डाक्टर हड़ताल पर चले गये
- आस-पास के जनपदों के सैकड़ों मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं
डाक्टरों ने तीमारदार पर पिटवाने का लगाया आरोप
जेवर के रहने वाले तहरीम राजा अपने पिता को कैलाश अस्पताल से रेफर करा कर शनिवार को मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए आए थे। तहरीम रजा का कहना है कि डॉक्टरों ने उनके साथ बदतमीजी की। उन्होंने बताया कि अपने पिता को मेडिकल कालेज में इलाज के लिए भर्ती कराया था। भर्ती कराने के बाद डॉक्टरों ने आकर हमला कर दिया। जब मां बीच बचाव में आई तो उसके साथ भी अभद्रता की। वहीं, जब पुलिस को बुलाया तो मोबाइल छीन कर तोड़ दिया। तहरीम ने बताया कि डॉक्टर उत्कर्ष और उसके चार साथियों ने मिलकर मारपीट की है। तहरीम ने बताया कि बाहर के लोग डॉक्टर के साथ अभद्र कर गए थे, जिन्होंने हमारा नाम लेकर फंसा दिया। जिसके बाद हमारे साथ वार्ड में बदतमीजी हुई। जूनियर डॉक्टर लिखवा रहे थे कि जो बाहर से आकर अभद्रता कर गए हैं, उनसे तुम्हारा रिलेशन है।
मारपीट की घटना के बाद डाक्टर हड़ताल पर चले गये
परवीन फातिमा ने बताया कि अपने पति को दिखाने मेडिकल कॉलेज आई थी। मेरे बेटे को मार कर जबरदस्ती लिखवा रहे थे कि तुमने बाहर से लोगों को बुलवाकर पिटवाया है। जब मैंने बीच बचाव किया तो मेरे साथ भी अभद्रता की है। वहीं, देर रात जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए। सासनी गेट इलाके से आशु अपने पिता को लेकर इलाज कराने आए थे। इमरजेंसी में वह भर्ती है रात 12 बजे तक डाक्टरों ने काम किया फिर देर रात स्ट्राइक पर चले गये। ट्रीटमेंट के नाम पर डॉक्टर नहीं है, स्टाफ ने भी कहा कि डाक्टरों के बिना अपाहिज है।
आस-पास के जनपदों के सैकड़ों मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं
कासगंज से आए तीमादार देव सिंह के मरीज को इलाज के लिए भर्ती नहीं किया। कासगंज से गंभीर हालत में मरीज को मेडिकल रेफर कर दिया था। वही, देर रात डॉक्टरों ने स्ट्राइक कर दी। ऊपरकोट से आए वसीम के को भी मरीज को लेकर वापस लौटना पड़ा। बहुत से मरीज दूर-दूर से आए थे जिनको इलाज नहीं मिलने से वापस लौटना पड़ रहा है। मारपीट की घटनाएं पहले भी मेडिकल कालेज में हो चुकी है। जिसके बाद जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले जाते है। जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सैकड़ो की संख्या में आसपास जनपदों के मरीज यहां इलाज कराने के लिए आते हैं।
Also Read
5 Oct 2024 05:57 PM
यूपी सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण शनिवार को अलीगढ़ के खैर में आयोजित अमृत काल में सहभागिता कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे। और पढ़ें