कासगंज में बड़ा हादसा : हजारा नहर में नहाने गए 9 दोस्त डूबे, चार को किया गया रेस्क्यू, पांच की तलाश जारी

हजारा नहर में नहाने गए 9 दोस्त डूबे, चार को किया गया रेस्क्यू, पांच की तलाश जारी
UPT | घटना स्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी

Apr 11, 2024 20:08

कासगंज जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां चारों ओर ईद का उत्साह है, वहीं कासगंज की हजारा नहर में नहाने गए नौ युवकों के डूबने से इलाके में सनसनी फैल गई है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली।

Apr 11, 2024 20:08

Kasganj News : कासगंज जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां चारों ओर ईद का उत्साह है, वहीं कासगंज की हजारा नहर में नहाने गए नौ युवकों के डूबने से इलाके में सनसनी फैल गई है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली। साथ ही घटना स्थल पर पुलिस के साथ पहुंचे गोताखोर बच्चों को नहर के अंदर खोजने में जुट गए हैं। इस दौरान चार बच्चों को रेस्क्यू कर लिया गया। फिलहाल पांच युवकों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। वहीं इस घटना के बाद बच्चों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

यह है पूरी घटना
बताया गया कि कासंगज जिले में ईद के मौके पर नौ युवक पिकनिक मनाने गए के लिए हजारा नहर पर गए थे। जहां ये सभी युवक नहर में नहाने के लिए उतरे तो इनमें से एक युवक डूबने लगा। बताया गया कि उस युवक को बचाने के लिए सभी ने कोशिश की। लेकिन उसको बचाने के चक्कर में बाकी सभी भी डूबने लगे। जैसे ही इन युवकों के डूबने की जानकारी इलाके में फैली तो हड़कंप मच गया। वहीं मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई और इन युवकों की खोजबीन शुरू की गई। इस दौरान घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से इन युवकों की तलाश शुरू की। बताया गया कि इन नौ युवकों में से चार को गोताखोरों ने रेस्क्यू कर लिया, लेकिन अभी तक भी पांच युवकों का कोई सुराग नहीं लगा। वहीं जानकारी के बाद घटना स्थल पर पहुंचे परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। जहां ईद की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां अब मातम का माहौल है।

तलाश में जुटी रेस्क्यू टीम
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को पूरे देश में जहां ईद का पर्व बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। वहीं जनपद में इस पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब ईद के मौके पर खेलते कूदते 9 युवक हजारा नहर में पिकनिक के बहाने नहाने पहुंच गए। बताया गया कि इस दौरान एक युवक नहाते समय अचानक डूब गया। वहीं उसको डूबता देख नहर किनारे बैठे अन्य युवक भी नहर में कूद पड़े। वह अपने साथी को तो नहीं बचा पाए, लेकिन खुद भी नहर के गहरे पानी में समा गए। बताया गया कि सभी युवक एटा जिले के रहने वाले हैं। फिलहाल मौके पर पहुंचे डीएम सुधा वर्मा, एसपी अपर्णा रजत कौशिक के साथ गोताखोरों ने बच्चों की तलाश शुरू कर दी है।

पांच की तलाश जारी, चार किए रेस्क्यू
बताया गया कि नहर में डूबे बच्चों में मुजाहिद पुत्र मेहंदी हसन (18) एटा, सलमान पुत्र युसूफ (17), शाहिद पुत्र हासिम (18), अभिषेक एटा, आसिफ पुत्र अकील (21) शामिल हैं। वहीं इस दौरान शोहिल पुत्र छोटे, फैजान पुत्र सत्तार, फरमान पुत्र मुन्ने, रोहित पुत्र नगला को रेस्क्यू कर लिया गया। इस घटना के बाद नहर के किनारे लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। वहीं पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर घटना का जायजा लेते रहे। लोगों का कहना है कि ये सभी युवक यहां पिकनिक मनाने आए थे। जहां एक किशोर को बचाने के चक्कर में बाकी भी डूब गए। फिलहाल रेस्क्यू का कार्य जारी है। 

Also Read

पिता और भाई से है जान का खतरा, मुख्यमंत्री से लगाई सुरक्षा की गुहार 

19 Sep 2024 08:19 PM

अलीगढ़ एलीना खान से शिवांगी बनकर कलेक्ट्रेट में की शादी : पिता और भाई से है जान का खतरा, मुख्यमंत्री से लगाई सुरक्षा की गुहार 

गैर हिंदू संप्रदाय से ताल्लुक रखने वाली युवती ने हिंदू रीति रिवाज अपना कर कोर्ट में शादी कर ली। युवती ने तीन दिन पहले वीडियो वायरल कर परिजनों से जान का खतरा बताया था। और पढ़ें