ऑथर A K Sharma

Etah News : महिला की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, जानें कलियुगी बेटे ने क्यों किया था मां का मर्डर...

महिला की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, जानें कलियुगी बेटे ने क्यों किया था मां का मर्डर...
UPT | पुलिस की गिरफ्त में मां की हत्या का आरोपी।

Jun 18, 2024 16:59

एटा जनपद की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने महिला की हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया है। बेटे ने मां के चरित्र पर शक था, ​इसलिए उसने अपने साथियों के साथ मिलकर मां को मौत के घाट उतार...

Jun 18, 2024 16:59

Etah News : एटा जनपद की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने महिला की हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया है। बेटे ने मां के चरित्र पर शक था, ​इसलिए उसने अपने साथियों के साथ मिलकर मां को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने कलियुगी बेटे समेत तीन आरोपियों को गिरप्तार कर जेल भेज दिया है। 

ये है पूरा मामला
एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला जनपद एटा जिले के थाना सकरोली क्षेत्र के धर्मपुर का है। जहां कलियुगी बेटे ने गला दबाकर अपनी ही मां की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद उसके शव को गांव के ही पास चरी के खेत में दफना दिया था। इस मामले ने मृतक महिला के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

क्या कहती है पुलिस
एसएसपी ने बताया कि सूचना के आधार पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। शुरुआती जांच में महिला के बेटे रमाशंकर पर शक हुआ। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर वह टूट गया और अपना गुनाह कुबूल कर लिया। पूछताछ में रमाशंकर ने बताया कि उसे अपनी मां के चरित्र पर शक था। इसलिए उसने उसे मौत के घाट उतार दिया।

Also Read

हाथरस कांड का मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर दिल्ली से गिरफ्तार, एक लाख का इनाम घोषित था

5 Jul 2024 11:29 PM

हाथरस आज की सबसे बड़ी खबर : हाथरस कांड का मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर दिल्ली से गिरफ्तार, एक लाख का इनाम घोषित था

हाथरस सत्संग कांड के मुख्य आरोपी वेद प्रकाश मधुकर को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। एक लाख रुपये के इनामी इस आरोपी को वकील एपी सिंह ने पुलिस के हवाले किया। और पढ़ें