Aligarh News : पश्चिम बंगाल में महिला उत्पीड़न को लेकर प्रदर्शन, महिला संगठनों ने गृहमंत्री को पत्र लिखकर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की  

पश्चिम बंगाल में महिला उत्पीड़न को लेकर प्रदर्शन, महिला संगठनों ने गृहमंत्री को पत्र लिखकर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की  
UPT | पश्चिम बंगाल में महिला उत्पीड़न को लेकर गृह मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

Jul 07, 2024 02:20

पश्चिम बंगाल में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार के विरोध में शनिवार को कलेक्ट्रेट में महिलाओं ने प्रदर्शन किया। महिला संगठनों के पदाधिकारी ने प्रदर्शन के बाद गृहमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

Jul 07, 2024 02:20

Short Highlights
  • महिला उत्पीड़न पर लगे लगाम 
  • पश्चिम बंगाल में लगे राष्ट्रपति शासन 
Aligarh News : पश्चिम बंगाल में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार के विरोध में शनिवार को कलेक्ट्रेट में महिलाओं ने प्रदर्शन किया। महिला संगठनों के पदाधिकारी ने प्रदर्शन के बाद गृहमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। महिलाओं ने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। महिलाओं ने कहा  वहां आए दिन महिलाओं के साथ आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। जिससे महिलाओं में रोष व्याप्त है। पश्चिम बंगाल में महिला मुख्यमंत्री होने के बाद भी महिलाओं पर हो रहे अत्याचार चिंता जनक है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को त्यागपत्र देना चाहिए और वहां राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए।

महिला उत्पीड़न पर लगे लगाम 
समाज सेवी कृष्णा गुप्ता ने कहा कि महिलाओं के सामाजिक संगठन की ओर से ज्ञापन गृहमंत्री के नाम से दिया गया है, हमारी मांग है कि पश्चिम बंगाल में महिलाओं पर जो अत्याचार हो रहे हैं उस पर लगाम लगे। वहां महिलाएं उत्पीड़न को सहन कर रही है, अगर मुख्यमंत्री महिलाओं की सुरक्षा नहीं कर पा रही हैं तो वहां राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए।

पश्चिम बंगाल में लगे राष्ट्रपति शासन 
चिन्मय महिला विचार मंच की ओर से डॉक्टर अंबिका चौधरी ने बताया कि पश्चिम बंगाल के कूच बिहार, संदेश खाली, दिनाजपुर में महिला उत्पीड़न की घटनाएं हुई है। महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। इसकी घोर निंदा करते हैं और गृहमंत्री से मांग करते हैं कि वहां पर राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए। 

Also Read

यूपी सरकार के मंत्री असीम अरुण बोले-हर परिवार की आय चार गुनी बढ़ानी है, तभी देश विकसित बन पाएगा

5 Oct 2024 05:57 PM

अलीगढ़ Aligarh News : यूपी सरकार के मंत्री असीम अरुण बोले-हर परिवार की आय चार गुनी बढ़ानी है, तभी देश विकसित बन पाएगा

यूपी सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण शनिवार को अलीगढ़ के खैर में आयोजित अमृत काल में सहभागिता कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे। और पढ़ें