अलीगढ़ - 16 फरवरी को ग्रामीण भारत बंद का ऐलान किया गया है। यह घोषणा संयुक्त किसान मोर्चा, केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और स्वतंत्र क्षेत्रीय महासंघों के संयुक्त मंच द्वारा किया गया है।
Aligarh news : 16 फरवरी को भारत बंद का ऐलान, गांवों में ऐसे किया जा रहा जनसंपर्क
Feb 12, 2024 17:11
Feb 12, 2024 17:11
- फसलों के एमएसपी गांरटी की मांग कर रहे हैं
- शहरों में बंद का रहेगा असर
- किसान संगठन के साथ ट्रेड यूनियन भी रहेगी शामिल
फसलों के एमएसपी गांरटी की मांग कर रहे हैं
16 फरवरी को सुबह 6:00 से शाम 4:00 बजे तक ग्रामीण भारत बंद रहेगा। गांव की सभी कृषि गतिविधियों, मनरेगा और ग्रामीण कार्यों को बंद रखा जाएगा। कोई भी किसान, खेत मजदूर और ग्रामीण मजदूर काम पर नहीं जाएगा। फसलों की MSP की गारंटी, भाजपा नेता अजय मिश्रा टेनी की गिरफ्तारी, किसानों के मुकदमों की वापसी, श्रम कानून में बदलाव का विरोध, निजीकरण के खिलाफ व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जा रहा है।
शहरों में बंद का रहेगा असर
आंदोलन के चलते सब्जियों व अन्य फसलों की आपूर्ति और खरीद भी निलंबित रहेगी। गांव की सभी दुकानें, अनाज मंडी, सब्जी मंडी, सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय, ग्रामीण औद्योगिक और सेवा क्षेत्र के संस्थान, निजी क्षेत्र के उद्योगों को बंद रखने का अनुरोध किया गया है। शहरों की दुकान और प्रतिष्ठान हड़ताल के दौरान बंद रहेंगी । किसान 12 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक धरना प्रदर्शन करेंगे।
किसान संगठन के साथ ट्रेड यूनियन भी रहेंगी शामिल
अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह पार्क, लोधा के अटलपुर व खैर अनाज मंडी में धरना दिया जाएगा। ग्रामीण भारत बंद अभियान के लिए सभी तबकों से भागीदारी और समर्थन की अपील की जा रही है। संयुक्त किसान मोर्चा में भारतीय किसान यूनियन, किसान सभा, क्रांतिकारी किसान यूनियन, जय किसान आंदोलन और ग्रेटर अलीगढ़ योजना प्रभावित किसान मोर्चा जैसे संगठन शामिल हैं। ट्रेड यूनियन में इंटक, सीटू, एटक शामिल है। इसके साथ ही ऑल इंडिया इंश्योरेंस संगठन, बिजली बोर्ड एम्पलाइज यूनियन, निर्माण श्रमिक संगठन, ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन, ऑटो रिक्शा चालक यूनियन, ई रिक्शा चालक यूनियन जैसे स्वतंत्र सेक्टोरल फेडरेशन और संगठन के लोग शामिल हैं। संयुक्त किसान मोर्चा की प्रादेशिक कमेटी के सदस्य शशिकांत ने बताया कि 13 फरवरी को जिला मुख्यालय पर ट्रेड यूनियन के साथ किसान जनसंपर्क पैदल मार्च करेंगे।
Also Read
19 Sep 2024 08:19 PM
गैर हिंदू संप्रदाय से ताल्लुक रखने वाली युवती ने हिंदू रीति रिवाज अपना कर कोर्ट में शादी कर ली। युवती ने तीन दिन पहले वीडियो वायरल कर परिजनों से जान का खतरा बताया था। और पढ़ें