Aligarh News : AMU के छात्र नेता की गिरफ्तारी पर छात्रों ने किया हंगामा, प्राक्टर का किया घेराव  

AMU के छात्र नेता की गिरफ्तारी पर छात्रों ने किया हंगामा, प्राक्टर का किया घेराव  
UPT | छात्रों ने बाबे सैय्यद गेट बंद कर जताया विरोध

Sep 24, 2024 10:31

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में देर रात छात्र नेता और पीएचडी छात्र जैद शेरवानी की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा हो गया। एएमयू के छात्रों ने बाबे सैय्यद गेट बंद कर प्रदर्शन किया।

Sep 24, 2024 10:31

Short Highlights
  • छात्र जैद शेरवानी पर जानलेवा हमले की साजिश का आरोप 
  • पहले भी पुलिस ने जैद को पकड़ने का किया प्रयास 
Aligarh news : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में देर रात छात्र नेता और पीएचडी छात्र जैद शेरवानी की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा हो गया। एएमयू के छात्रों ने बाबे सैय्यद गेट बंद कर दिया।  वहीं, नाराज छात्रों ने प्राक्टर कार्यालय पहुंचकर प्रॉक्टर का घेराव किया। छात्र जैद शेरवानी की रिहाई की मांग कर रहे थे. पहुले भी जैद शरेवानी को पुलिस ने पकड़ने का प्रयास किया था। लेकिन बच गया था। 

छात्र जैद शेरवानी पर जानलेवा हमले की साजिश का आरोप 

सोमवार देर शाम छात्र नेता जैद शेरवानी को शमशाद मार्केट के पास से पुलिस ने गिरफ्तार किया।  घटना को लेकर एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि एएमयू परिसर में 6 अगस्त 2022 को फायरिंग की घटना हुई थी। जिसमें कई छात्र घायल हुए थे। इस घटना में एएमयू के ही छात्र फरमान अली व अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। वहीं भमोला के रहने वाले एएमयू छात्र जैद शेरवानी पर जानलेवा हमले की साजिश रचने का आरोप था। पुलिस जैद शेरवानी की तलाश कर रही थी। कोर्ट से वारंट भी निकला हुआ था।  वहीं छात्र नेता जैद शेरवानी की गिरफ्तारी पर कैंपस में छात्र एकत्र हो गए और एएमयू के बाबे सैयद गेट व शताब्दी गेट को बंद कर दिया। इस दौरान छात्रों ने नारे बाजी की।  छात्रों ने प्राक्टर मोहम्मद वसीम का घेराव किया। 

पहले भी पुलिस ने जैद को पकड़ने का किया प्रयास 

इस दौरान प्रॉक्टर मोहम्मद वसीम छात्रों को समझाया कि जैद शेरवानी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। छात्र जानकारी के लिए आए थे कि किस मामले में गिरफ्तारी की गई है। वहीं छात्रों को भी इस बारे में बताया गया। प्राक्टर ने बताया की जैद शेरवानी एएमयू का बोनाफाइड स्टूडेंट है और सोशल वर्क से पीएचडी का छात्र है। उन्होंने कहा कि अगर किसी के खिलाफ वारंट है, तभी पुलिस अरेस्ट करती है। इससे पहले भी पीएचडी छात्र जैद शेरवानी को पुलिस ने पकड़ने का प्रयास किया था, लेकिन छात्रों के दबाव के चलते छोड़ना पड़ा था। 

Also Read