Aligarh News : अलीगढ़ में पहली मानसूनी बारिश से भीषण गर्मी से मिली राहत , सड़क पर जलभराव से बढ़ी लोगों की परेशानी 

अलीगढ़ में पहली मानसूनी बारिश से भीषण गर्मी से मिली राहत , सड़क पर जलभराव से बढ़ी लोगों की परेशानी 
UPT | अलीगढ़ में हुई मानसूनी बारिश से कई इलाके जलमग्न ।

Jun 25, 2024 02:56

अलीगढ़ में सोमवार को पहली मानसूनी बारिश ने भीषण गर्मी से लोगों को राहत दी, हालांकि करीब डेढ़  घंटे की बारिश में शहर पानी पानी हो गया।  बारिश की बूंदों ने गर्मी की तपस को जरुर कम किया है

Jun 25, 2024 02:56

Short Highlights
  • बारिश में लोगों को उठानी पड़ी परेशानी  
  • शहर के प्रमुख मार्गों पर हो जाता है जलभराव 
  • तापमान में आई गिरावट
Aligarh News  : अलीगढ़ में सोमवार को पहली मानसूनी बारिश ने भीषण गर्मी से लोगों को राहत दी, हालांकि करीब डेढ़  घंटे की बारिश में शहर पानी पानी हो गया।  बारिश की बूंदों ने गर्मी की तपस को जरुर कम किया है. तपती गर्मी से लोगों को राहत मिली। वहीं, बारिश  लोगों के लिए समस्या भी बनी. अलीगढ़ के प्रमुख मार्गों पर जल भराव हो गया। रामघाट रोड. क्वारसी तिराहा. गांधी आई हॉस्पिटल. समद रोड. मैरिस रोड, केला नगर चौराहा, दोदपुर, जीवनगढ़, मेडिकल रोड जलमग्न हो गया। इस दौरान पानी में वाहन बंद हो गये। सड़क पर जाम लग गया. वहीं जल मग्न सड़क पर ई-रिक्शा पलट गये।

बारिश में लोगों को उठानी पड़ी परेशानी  
हालांकि नगर निगम का दावा था कि जल भराव से निपटने के लिए सभी तैयारियां हैं। लेकिन पहली मानसूनी बारिश में ही शहर में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के सभी छोटे-बड़े नाले डबडबा गए। आपको बताते चले की बारिश के दिनों में अलीगढ़ की सड़कों का बुरा हाल हो जाती है। शहर के पाश कॉलोनी में भी जल भराव हो जाता है। हालात यह होती है कि कॉलोनी में बारिश का पानी तीन से चार दिन तक भरा रहता है। जिससे इलाके के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है, लेकिन नगर निगम हर बार अपनी तैयारी पूरी होने का दावा करता है। 

शहर के प्रमुख मार्गों पर हो जाता है जलभराव 
शहर में दो प्रमुख रोड जिसमें मैरिस रोड और रामघाट रोड पर बारिश के दौरान जल भराव हो जाता है। यहां सड़क पर पानी घुटनों से ऊपर पहुंच जाता है। वाहनों का निकलना मुश्किल हो जाता है। मैरिस रोड पर ही आयकर भवन और पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यपाल बाबू कल्याण सिंह का आवास भी है। उनके पुत्र संदीप सिंह बेसिक शिक्षा मंत्री हैं। यहां पर भी जल भराव की स्थिति हो जाती है। गंदे पानी में से होकर लोगों को निकलना पड़ता है। इससे कुछ दूरी पर ही विद्यानगर है। जहां अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम रहते हैं। यह इलाका भी जल भराव से अछूता नहीं है। वही, नगर आयुक्त अमित आसेरी शहर में सुपर शोकर मशीन और जेसीबी लगाकर नालों की सफाई करने का दावा करते हैं। 

तापमान में आई गिरावट
अलीगढ़ पिछले सप्ताह भीषण गर्मी भरा रहा । यहां तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया था। हालांकि पिछले दो दिनों से बादल छा रहे थे, लेकिन भीषण गर्मी के चलते लोगों को उमस का सामना करना पड़ रहा था।  सोमवार को बारिश पड़ने से करीब 6 से 7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। तापमान करीब  36 डिग्री सेल्सियस रहा।  

Also Read

सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत, जानें कैसे हुआ हादसा...

28 Jun 2024 04:12 PM

हाथरस Hathras News : सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत, जानें कैसे हुआ हादसा...

यूपी के हाथरस जिले की कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के गांव नौगांव रोड पर दो बाइक के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। एक्सीडेंट की... और पढ़ें